ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत

बालोतरा। उमरलाई ग्राम की सरहद में ट्रैक्टर चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाकर राह चलते युवक को टक्कर मारी जिससे युवक की उपचार करवाने लाते ...

बालोतरा। उमरलाई ग्राम की सरहद में ट्रैक्टर चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाकर राह चलते युवक को टक्कर मारी जिससे युवक की उपचार करवाने लाते समय बीच रास्ते में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार धन्नाराम पुत्र कोजाराम जाति भील निवासी पारलू उम्र 35 वर्ष उमरलाई से पारलू जा रहा था बीच रास्ते में ट्रैक्टर चालक तेज गति से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया तथा कल्याणपुर पुलिस थानाधिकारी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की एवं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jodhpur 7877152331778959896
item