राहुल गांधी के घर पर प्रदर्शन, भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ आज भाजपा के अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के...

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ आज भाजपा के अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया, जिसमे प्रदर्शन कर रहे भाजपाईयों पर पुलिस ने पानी की बौछार छोड़ी और प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस में नोक-झोक भी हुई।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राहुल गांधी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, तो वीरभद्र सिंह कैसे अभी तक अपने पद पर बने हुए हैं। गौरतलब है कि इसके पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की थी कि दो महीने में कांग्रेस शासित सभी राज्यों में लोकायुक्त गठन का फार्मूला देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त दिखने की राहुल गांधी की कोशिशों के सामने भाजपा ने बड़ी चुनौती दी थी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा और राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या वह उनके विरुद्ध कार्रवाई को आगे बढ़ाने को कहेंगे या घूसखोरी के प्रति दिखावटी गुस्सा ही दिखाते रहेंगे। उन्होंने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

जेटली ने इस बारे में प्रधानमंत्री को लिखे पत्र की जानकारी संवाददाताओं को देते हुए दावा किया कि वीरभद्र के विरुद्ध भ्रष्टाचार के मामलों के पक्के सुबूत हैं। उन्होंने साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि ऐसे कथित पुख्ता आरोपों के बावजूद वीरभद्र मुख्यमंत्री पद पर कैसे बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी उनसे निपटने पाने में अक्षम हैं?

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इससे पहले वीरभद्र पर इस्पात समूह और किन्हीं आनंद चौहान से धन लेने के आरोपों में अगर-मगर हो सकती है लेकिन प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने जिस साई कोठी पन बिजली परियोजना और उससे जुडे मैसर्स वेंचर एनर्जी एंड टेक्नालॉजी प्रा लि मामले का उल्लेख किया है, उसमें वीरभद्र पर भ्रष्टाचार का पक्का मामला बनता है।



(सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें)

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 7041314251619964704
item