बिग बॉस के घर से अरमान कोहली गिरफ्तार

मुंबई। बिग बॉस-7 के घर में हो रहे बवाल ने सोमवार रात को उस वक्त एक नया रूप ले लिया, जब मॉडल सोफिया हयात के साथ बिग बॉस सीजन सात में बदसलू...

मुंबई। बिग बॉस-7 के घर में हो रहे बवाल ने सोमवार रात को उस वक्त एक नया रूप ले लिया, जब मॉडल सोफिया हयात के साथ बिग बॉस सीजन सात में बदसलूकी करना अरमान कोहली को महंगा पड़ा गया। अरमान को लोनावला पुलिस ने सोमवार रात बिग बॉस के घर से गिरफ्तार कर लिया।

कोहली के खिलाफ कार्यक्रम में प्रतियोगी रही मॉडल सोफिया हयात ने मारपीट और बदसलूकी की शिकायत सांता क्रूज पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। लोनावला पुलिस ने बिग बॉस के घर जाकर अरमान से पूछताछ की और बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले शो से बाहर हो चुकीं मॉडल सोफिया हयात ने बिग बॉस के घर में सह-प्रतिभागी अरमान कोहली के खिलाफ मारपीट और बदसलूकी की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दिया था।

ब्रिटिश-पाकिस्तानी मूल की मॉडल सोफिया ने पुलिस थाने में यह शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने अरमान पर मारपीट, गाली-गलौज और बदसलूकी के आरोप लगाए थे। उक्त घटना 4 दिसंबर की है। इस घटना का कुछ हिस्सा शो में भी दिखाया गया था।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Television 8660859091978772094

Watch in Video

Comments

item