भाजपा ने उठाई हुंकार रैली की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग

पटना। भाजपा की बिहार इकाई ने बिहार की राजधानी पटना में हुई नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल बम विस्फोट की सीसीटीवी फुटेज ...

पटना। भाजपा की बिहार इकाई ने बिहार की राजधानी पटना में हुई नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल बम विस्फोट की सीसीटीवी फुटेज राज्य सरकार से सार्वजनिक करने की मांग की है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधान पार्षद मंगल पांडेय ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर को पार्टी की हुंकार रैली के दौरान हुए सीरियल बम विस्फोट की घटना को लगभग दो माह हो चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार ने इसकी जांच के लिये अभी तक किसी भी तरह की समिति का गठन नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधान परिषद में आतंकवाद पर चर्चा के दौरान कहा था कि हुंकार रैली के दौरान गांधी मैदान में 24 सीसीटीवी लगाये गए थे। पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार को किसी सार्वजनिक स्थल पर सीसीटीवी फुटेज को लोगों को दिखाना चाहिए जिससे यह पता चल सके कि सही मायने में इतने ही सीसीटीवी रैली के दिन गांधी मैदान में लगाए गए थे।

उन्होंने कहा कि सरकार को यह भी बताना चाहिए कि हुंकार रैली के दौरान पटना पुलिस बल के अलावा अन्य जिलों से कितने जवानों की यहां तैनाती की गर्इ थी। उन्होंने कहा कि सरकार रैली के दौरान सुरक्षा में हुर्इ अपनी चूक को छुपाने के इरादे से मनगढ़त बात कह रही है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 3321566393804011409

Watch in Video

Comments

item