(विडियो में देखिए) धमाकों को लेकर मोदी ने साधा नीतीश पर निशाना
बस्तर। भाजपा के पीएम उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालते हुए कांग्रेस सरक...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/11/narendra-modi-speak-aggainst-nitish-kumar-about-patna-blast.html
बस्तर। भाजपा के पीएम उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया।
जगदलपुर में हुई रैली में मोदी ने सीएम रमन सिंह के कामकाज की जमकर सराहना की और रमन के लिए वोट मांगे। मोदी ने अपने पुराने अंदाज में कांग्रेस को महंगाई के मुद्दे पर लपेटा।
मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पूछा कि बीजेपी की पटना रैली में धमाकों के बाद वहां के सीएम ने क्या किया। बिहार सरकार तो छप्पन भोग कर रही थी, जैसे कोई बहुत अच्छा काम हुआ हो। किसी के चेहरे पर दर्द का नामो-निशाँ तक नहीं था।
वहीं जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की रैली पर नक्सली हमला हुआ तो रमन सिंह ने अपनी रैली तक रद्द कर दी। मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में रमन सिंह के चेहरे का दर्द हर कोई पढ़ सकता था। इस सम्मेलन में उनकी तारीफ भी हुई थी। लेकिन पटना धमाकों के बाद क्या हुआ। बॉडी लैंग्वेज से देखा जा सकता था। ये फर्क है एक जनता के लिए काम करने वाले सीएम और अहंकार से भरे सीएम के बीच में।
मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के शहजादे लोगों की आंख में धूल झोंक रहे हैं। वो कह रहे हैं कि हम खाद्य सुरक्षा का कानून लाए हैं। हिंदुस्तान में अगर किसी ने खाद्य सुरक्षा का कानून दिया है तो वो छत्तीसगढ़ की बीजेपी की सरकार है। डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की जनता को ये अधिकार दिया है।