(देखिए विडियो में) IM को मेरे पीछे लगा रखा है : नरेंद्र मोदी
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और कां...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/11/narendra-modi-said-IM-is-imposed-behind-me.html
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस की तिकड़ी की बजाय सीबीआई और इंडियन मुजाहिदीन उनकी तरफ से चुनाव का मोर्चा संभालेंगे, ताकि कांग्रेस का किला बच सके।
नरेंद्र मोदी ने बहराइच में रैली के दौरान कहा कि मेरे जीवन में ब्रह्मा की तपोभूमि का अत्यंत महत्व है और मैं इस तपोभूमि को प्रणाम करता हूं। मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक मौसम बदल रहा है। जो लोग सत्ता के नशे में डूबे हुए हैं, उनके लिए सत्ता एक मौज का साधन बन गया। इन्होंने सत्ता के उपयोग अपने सुख और एशो-आराम के लिए किया है।
ऐसे सब लोगों को भारी संकट का एहसास हो गया है। हमारा इतना विरोध इसलिए हो रहा है कि उनकी सत्ता जाने वाली है। आने वाले चुनावों में उनकी पराजय निश्चित है। उन्हें पता है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई तो इस देश को तबाह करने वालों का ठिकाना कहां होगा, उन्हें पता है। इस देश को तबाह करने का अधिकार किसी को नहीं दिया जाएगा।
मोदी ने कहा, जिस तरह वोट बैंक की राजनीति की जा रही है, इसके लिए मैं यूपी के उन नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या कारण है कि आपने वोट बैंक की राजनीति के लिए हमारे दो विधायकों को जेल में बंद क्यों किया। वोट बैंक की राजनीति के कारण ये लोग गुनाहगारों को जेल में बंद नहीं करते।
मोदी ने अपने तीखे तेवर बरकरार रखते हुए कहा, जो लोग मोदी को गुजरात में परास्त नहीं कर पाए, तीन चुनावों में उन्हें मुंह की खानी पड़ी,जो अपनी इज्जत नहीं बचा पाए, जिन्हें लगता है कि लोकतांत्रिक तरीके से तो भाजपा को रोका नहीं जा सकता, उन्होंने दूसरे तरीके अपनाए हैं। कभी सीबीआई को पीछे लगा दो, कभी इंडियन मुजाहिदीन को छूट दे दो। तो कान खोलकर सुन लें, कि हम दूसरी मिट्टी की पैदाइश है, हम आतंकवादियों से झुकने वाले नहीं है। हम आतंकवाद को साफ करके रहेंगे।
मोदी ने कहा, हिम्मत है तो लोकतात्रिक तरीके से मुकाबला करो, जनता के बीच जाओ पीछे से वार क्यों करते हो। हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हमारे बिहार के भाई-बहन छठ पूजा मनाते हैं, लेकिन उसी छठ पूजा से पहले आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया। उन लोगों का यही गुनाह था कि वे भारत मां की जय बोलते थे। क्या लोकतंत्र में हिंसा को जगह होती है, बंदूक की राजनीति को जगह होती है, लोकतंत्र में हरेक को अपनी आवाज उठाने का अधिकार होता है। लेकिन इस देश में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं।
मोदी ने केंद्र सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा, सूचना मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है कि प्रधानमंत्री लालकिले से भाषण कर रहे थे, तो मीडिया वालों ने नरेंद्र मोदी को लाइव क्यों दिखाया। 15 अगस्त की घटना पर ये लोग आज आदेश कर रहे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री की गरिमा की चिंता नहीं है। उन्हें चिंता इस बात की थी 27 अक्टूबर को मोदी पटना में और दिल्ली में 'शहजादे' भाषण दे रहे थे, लेकिन टीवी पर दिखाई भी मोदी दे रहे थे और सुनाई भी मोदी दे रहे थे। इससे कांग्रेस बौखला गई।