कैंपाकोला सोसायटी को SC से मिली 6 महीने की राहत

मुंबई। मुंबई के वर्ली इलाके में  कैंपाकोला सोसायटी पर मचे घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट ने कुछ वक्त के लिए राहत दे दी है। कोर्ट ने बीएमसी ...

मुंबई। मुंबई के वर्ली इलाके में  कैंपाकोला सोसायटी पर मचे घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट ने कुछ वक्त के लिए राहत दे दी है। कोर्ट ने बीएमसी को निर्देश देकर कैंपाकोला के लोगों को 6 महीने की राहत दी है।

कोर्ट ने बीएमसी से 31 मई 2014 तक तोड़फोड़ की कार्रवाई न करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद सोसायटी के लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि इस पर आज 2 बजे कोर्ट का विस्तृत फैसला आएगा। लेकिन फिलहाल तोड़-फोड़ पर रोक लगा दी गई है। सुप्रीम ने खुद संज्ञान लेते हुए ये आदेश दिए हैं।

आज सुबह बीएमसी ने सोसायटी के गेट तोड़ने शुरू कर दिए थे, जिसका सोसायटी के लोग काफी विरोध कर रहे थे, लोग अपना घर उजड़ते देख बिलख रहे थे, ऐसे हालात को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस पर 31 मई 2014 तक रोक लगा दी है।

कांग्रेस के सांसद मिलिंद देवड़ा ने कैंपा कोला सोसाइटी पर बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। मिलिंद देवड़ा ने साथ ही दोषी बिल्डरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 501027040818677405
item