गंगा महोत्सव में परफॉर्म करेगें कैलाश खेर

मुम्बई। वाराणसी के  डा. राजेंद्र प्रसाद घाट पर 13 से 17 नवंबर तक होने वाले गंगा महोत्सव में कई फ़िल्मी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अ...

मुम्बई। वाराणसी के  डा. राजेंद्र प्रसाद घाट पर 13 से 17 नवंबर तक होने वाले गंगा महोत्सव में कई फ़िल्मी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा महोत्सव में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध कलाकारों को बुलाने पर भी चर्चा की जा रही है।

प्रबोधनी एकादशी से आरम्भ होकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले इस उत्सव का सभी लोग बहुत ही उत्साह से इंतज़ार करते हैं। कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश से शामिल होने के लिए लोग आते हैं।

इस साल इस गंगा महोत्सव में लोकप्रिय गायक कैलाश खेर अपने बैंड कैलासा के साथ परफॉर्म करेगें और अपने चाहने वाले को मन्त्र मुग्ध करेगें।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 505639439731684157
item