नामांकन दाखिला : गहलोत की जमीन के दाम घटे, वसुंधरा के गहनों के बढे

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से और भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्म...

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से और भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे ने झालावाड़ की झालरापाटन सीट से सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

एक ओर जहां मुख्यमंत्री गहलोत ने बहुत सादगी के साथ नामांकन दाखिल किया। उनके साथ इस मौके पर उनकी पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत और चार-पांच पार्टी नेता मौजूद थे। तो वहीं दूसरी ओर भाजपा की वसुंधरा राजे रैली के साथ अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची। वसुंधरा राजे के नामांकन दाखिल करने के लिए रैली के रूप में जा रहे लवाजमे में पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन व वसुंधरा राजे के पुत्र तथा सांसद दुष्यंत सिंह भी उपस्थित थे।

दोनों के द्वारा नामांकन दाखिल किए गए और अपनी चल-अचल सम्पतियों का ब्यौरा दिया गया, जिसमे कई अहम् बातें सामने आई। आम तौर पर माना जाता है कि जमीन की कीमत दिन-ब-दिन बढ़ती ही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा दाखिल किए गए नामांकन के साथ संलग्न शपथ पत्र के अनुसार उनकी जमीन के दाम करीब दस गुना घट गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक पिछले विधानसभा चुनाव (2008) में उनके द्वारा दाखिल किए नामांकन में उनकी कृषि भूमि वर्ष 21.5 लाख रुपए की थी, जो अब 2.15 लाख रुपए की रह गई है। उनकी पैतृक जमीन की कीमत अब वर्ष 2008 से अब तक स्थिर नजर आई , वह जमीन अब भी 25 लाख रुपए की ही बताई गई है।

गहलोत की चल-अचल सम्पत्ति 1 करोड़ रुपए से भी अधिक है, लेकिन उनके पास कोई वाहन नहीं है। बैंक में नकद वर्ष 2008 के मुकाबले 10 हजार से घटकर अब मात्र 5000 रुपए रह गई है। बैंक में उनकी सम्पत्ति वर्ष 2008 में 13.46 लाख थी, जो वर्ष 2013 में 34.57 लाख रुपए हो गई है।

वहीं दूसरी ओर, भाजपा की मुख्मंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे के गहनों की कीमत बढ़ी हुई नजर आई। उन्होंने वर्ष 2008 में दाखिल किए गए नामांकन में 3179 ग्राम सोना बताया था जो 95.76 लाख रुपए का बताया। वह अब एक करोड़ रुपए का हो गया है।  उनके पास 10 किलो चांदी है, जिसकी कीमत शपथ पत्र में अब 5 लाख रुपए बताई गई है। वसुंधरा राजे के बैंक, शेयर बाजार एवं अन्य तरह चल सम्पत्तियां करीब 4 करोड़ रुपए की हैं।

नामांकन में बताई गई वसुंधरा राजे की सम्पत्ति

नामांकन में बताई गई अशोक गहलोत की सम्पत्ति


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 3214672908760097315
item