झारखंड-पश्चिम बंगाल पहुंचा तूफान ‘फैलिन’, कल होगा यूपी में

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ कल रात करीब नौ बजे पहुंचा तथा ओडिशा और आंध्रप्रदेश में तांडव करने के बाद अब बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगा...

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ कल रात करीब नौ बजे पहुंचा तथा ओडिशा और आंध्रप्रदेश में तांडव करने के बाद अब बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह चक्रवाती तूफान आज झारखंड और पश्चिम बंगाल पहुंच गया, दोनों राज्यों में तेज बारिश हो रही है। बिहार में भी आज ही पहुंचेगा और कल उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा।

तूफान के खतरे को देखते हुए छह राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि तूफान की रफ्तार में कुछ कमी आई है लेकिन यह अभी भी 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रह्तार से बढ़ रहा है। यह तूफ़ान कल आंध्रप्रदेश और ओडिशा में 200 किलोमीटर प्रति घंटा था, जिससे दोनों राज्यों के तटीय इलाकों भारी तबाही की खबर है।

हालांकि प्रशासन ने आठ लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फिर भी भीषण तूफान से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। अब पूरे उत्तर भारत में तेज बारिश हो रही है। भीषण चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ आज काफी कमजोर हो गया लेकिन इसने ओड़िशा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों में तबाही के निशान छोड़े हैं तथा इससे वहां संचार लाइनें बाधित हुई हैं।

ओड़िशा के राजस्व एवं आपदा मंत्री एस एन पात्रो ने भुवनेश्वर में कहा कि यद्यपि ओड़िशा में सात लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है लेकिन ये मौतें चक्रवाती तूफान आने से पहले हुईं जब पेड़ स्थानीय लोगों पर गिर गए।

सन 1999 के खतरनाक महाचक्रवात के बाद अब तक का दूसरा सबसे भीषण चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ शनिवार की रात ओडिशा के तट पर आ पहुंचा, जिसकी वजह से राज्य और निकटवर्ती उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश हुई और 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। हालांकि आज काफी कमजोर हो गया लेकिन इसने ओड़िशा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों में तबाही के निशान छोड़े हैं तथा इससे वहां संचार लाइनें बाधित हुई हैं।

ओड़िशा के राजस्व एवं आपदा मंत्री एस एन पात्रो ने भुवनेश्वर में कहा कि यद्यपि ओड़िशा में सात लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है लेकिन ये मौतें चक्रवाती तूफान आने से पहले हुईं जब पेड़ स्थानीय लोगों पर गिर गए।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 2261365689404316862

Watch in Video

Comments

item