ओडिशा-आंध्र के समुद्री तटों के बाद अब झारखण्ड पहुंचा फैलिन

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ का कहर ओडिशा-आंध्र में अभी बना रहेगा। नुकसान की पूरी रिपोर्ट 48 घंटे बाद ही मिल पाएगी। खबरों के मुताबि...

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ का कहर ओडिशा-आंध्र में अभी बना रहेगा। नुकसान की पूरी रिपोर्ट 48 घंटे बाद ही मिल पाएगी। खबरों के मुताबिक तूफान से ओडिशा में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है, वहीं इस तूफ़ान का असर लगभग पूरे देश में दिखाई दे रहा है।

 मौसम विभाग के डायरेक्‍टर जनरल डॉ. एलएस राठौड़ ने बताया कि बिहार में बाढ़ की आशंका है। उन्‍होंने कहा कि अगले 48 घंटे तक बिहार के मैदानी भागों में भारी बारिश होगी। इसके बाद नेपाल से सटे इलाकों में भारी बारिश होगी। उन्‍होंने ओडिशा में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश और अगले 12 घंटे तक 100-110 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्‍मीद जाहिर की है।

ताजा अपटेड यह है कि अब वो ओडिशा के उत्तर पश्चिमी इलाके में चला गया है और तूफान का असर झारखंड में भी दिखने लगा है। झारखण्ड के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवा भी चल रहा है। रात से ही कई इलाकों में बारिश हो रही है। झारखण्ड में कई इलाके है जहां इस तूफान का असर अधिक देखने को मिल रहा है। इन इलाकों में रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, धनबाद, जामताड़ा, बोकारो, लातेहार, पलामू प्रमुख है। कई इलाकों में रात से ही बिजली गुल है।

जिस वक्त पिलिन गोपालपुर से टकराया उस वक्त उसकी रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस वक्त ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, 12 तटीय जिलों में बिजली व्यवस्था ठप हो चुकी है और फोन सेवाएं भी बुरी तरह से प्रभावित है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 3992164008818324775

Watch in Video

Comments

item