मिस अमेरिका का खिताब जीतने वाली पहली एनआरआई बनी आंध्रा की नीना दावुलुरी

एटलांटा सिटी। भारत के लिए एक बार फिर से गौरव की बात है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय मूल की महिला ने मिस अमेरिका का ख़िताब ...

एटलांटा सिटी। भारत के लिए एक बार फिर से गौरव की बात है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय मूल की महिला ने मिस अमेरिका का ख़िताब जीतकर विदेश में भारत का परचम फहराया है। भारतीय मूल में आंध्रा की रहने वाली 24 वर्षीय मिस न्यूयार्क नीना दावुलुरी को मिस अमेरिका चुना गया है।

भारत से गहरा ताल्लुक रखने वाली नीना दावुलुरी की जीत पर अमेरिका में स्थित भारतीय और पूरा हिंदुस्तान काफी खुश है। सभी ने नीना को बहुत सारी शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि रविवार को न्यूजर्सी की अटलांटिक सिटी में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में सिराकुज शहर की दावुलुरी को ताज और 50,000 डॉलर की ईनामी राशि दी गई।

नीना मूल रूप से भारत के आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा जिले से ताल्लुक रखती हैं। वह पहली एनआरआई थी जिन्होंने ने मिस अमेरिका प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उसे जीत भी लिया। नीना मात्र 24 साल की है और आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसलिए प्रतियोगिता में उनसे प्लास्टिक सर्जरी से जुड़े सवाल किए गए। नीना ने प्रतियोगिता के दौरान बॉलीवुड फार्मेट की स्टेज प्रस्तुति दी, जिसे सबने खूब पसंद किया।

मिस अमेरिका सौंदर्य प्रतिस्पर्धा के आयोजकों के मुताबिक, दावुलुरी ने सेंट जोसफ हाई स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ मिशीगन से पढ़ाई की है। दर्शनशास्त्र में स्नातक दावुलुरी ने 'मिशीगन मेरिट अवार्ड', 'नेशनल ऑनर सोसायटी' जैसे सम्मान भी प्राप्त किए हैं। मिस अमेरिका प्रतियोगिता में देश के 50 राज्यों की 53 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लगभग 100 साल से चली आ रही इस प्रतियोगिता की शुरुआत 1921 में हुई थी और एबीसी चैनल पर इसका सीधा प्रसारण किया गया था।

For Read this News In English Click Here

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

तैरने वाले परमाणु बिजली संयंत्र के निर्माण की योजना बना रहा चीन

बीजिंग। पड़ौसी देश चीन अपनी परमाणु क्षमता को साल 2020 तक दोगुना करना चाहता है और लक्ष्य के तहत वह एक तैरने वाले परमाणु बिजली संयंत्र के निर्माण की योजना बना रहा है। चाइना एटॉमिक एनर्जी अथॉरिटी के अ...

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सीरियल धमाके, 7 की मौत

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सीरियल धमाके हुए हैं, जिसमें 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। इनमें तीन पुलिसकर्मी और आम नागरिक शामिल है। बताया जा रहा है कि ये धमाके कम से कम 7 जगहों...

प्याज के सहारे निकले थे ओबामा के आंसू?

नई दिल्ली। हाल ही सोशल मीडिया में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमे वे रोते हुए दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर को लेकर बहस छिड़ गई है, जिसमें कहा जा रहा है कि इस तस्वीर ...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item