हजारों श्रद्धालुओं ने लिया कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प

masania bheru rajgarh, rajgarh bheru ji, masania bheru dham rajgarh, राजगढ़ मसाणिया भैरवधाम,
अजमेर। जिले के राजगढ़ ग्राम में स्थित श्री मसाणिया भैरवधाम में आज हजारों श्रद्धालुओं ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प लिया और कहा कि वे इस संदेश को पूरे देश में जन-जन तक पहुंचाएंगे।

केन्द्रीय रसायन उरर्वक राज्य मंत्री निहालचन्द मेघवाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल, खान एवं वन राज्य मंत्री राजकुमार रिणवां सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्री मसाणिया भैरवधाम के मुख्य उपासक चम्पालाल जी महाराज के आव्हान पर देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं, जिनमें अधिकांश महिलाएं थी, ने अपने दोनो हाथ ऊपर कर कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प लिया और विश्वास दिलाया कि वे इस संदेश को देश के हर क्षेत्रा में जन-जन तक पहुंचाएंगे।

केन्द्रीय रसायन उर्वरक राज्य मंत्री निहालचन्द मेघवाल ने कहा कि कन्या भूर्ण हत्या रोकने के लिए सामाजिक जन जागरण का ऐसा अद्भुद जज्बा उन्होंने कही नहीं देखा जहां हजारों की तादाद में मौजूद महिलाओं ने संकल्प लेने के साथ-साथ इसको जन-जन तक पहुंचाने का विश्वास चम्पालाल जी महाराज को दिलाया।

मेघवाल ने कहा कि चम्पालाल जी महाराज ने कन्या भूर्ण हत्या रोकने का संकल्प सभी को लेने की जो मुहिम प्रारम्भ की है वह पे्ररणादायी है । पूरे देश में ऐसा अन्य कोई अध्यात्मिक स्थल नही है जहां ऐसा अद्भुत अभियान चलाया जा रहा है और जिस स्थल पर चढ़ावा, भेंट और गुप्त दान के रूप में एक भी पैसा नहीं लिया जाता।

राज्य के वन एवं खनिज राज्य मंत्री राजकुमार रिणवां ने भी कन्या भूर्ण हत्या रोकने के लिए इस स्थान से चलाए गए अभियान की प्रशंसा करते हुए मुख्य उपासक चम्पालाल जी महाराज के प्रति नमन किया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने देश के विभिन्न प्रांतों से आयी महिलाओं के जोश और कन्या भूर्ण हत्या रोको रैली में उनकी भागीदारी को अभूतपूर्व बताया और कहा कि यह अभियान राजस्थान ही नही देश के लिए अनुकरणीय बनेगा।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 7278045430994004406

Watch in Video

Comments

item