गांव, गरीब, किसान एवं महिलाओं को समर्पित होगा वसुंधरा राजे सरकार का चौथा बजट

जयपुर। 14वीं राजस्थान विधानसभा के आठवें सत्र के दौरान वसुंधरा राजे सरकार का चौथा बजट कल विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा रा...

Jaipur, Rajasthan, CM Vasundhara Raje, Rajasthan Vidhansabha, Rajasthan Budget, Budget 2017-18, Rajasthan Budget 2017-18
जयपुर। 14वीं राजस्थान विधानसभा के आठवें सत्र के दौरान वसुंधरा राजे सरकार का चौथा बजट कल विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं अपने जन्मदिन के मौके पर राजस्थान विधानसभा में राज्य बजट 2017—18 पेश करेंगी, जिसमें गांव, गरीब एवं किसान के साथ ही व्यापारी, विद्यार्थी एवं महिला वर्ग का भी ख्याल रखा जाएगा। बजट में मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे का प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बेहतर माहौल कायम करने पर भी खासा फोकस रहेगा। इसके साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की जा सकती है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वुसंधरा राजे ने बजट से पूर्व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से प्रदेश में शिक्षा, कौशल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सशक्तीकरण, पर्यटन, खेलों में सुधार सहित अन्य क्षेत्रों के विकास एवं उन्नयन को लेकर सुझाव मांगे थे। राजस्थान आज देश के सबसे अग्रणी और विकासशील राज्यों में से एक है। ऐसे में सभी क्षेत्रों के लोगों को राजे के पिटारे से खासी आकांक्षाए बन गई हैं।

बहरहाल, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चौथे बजट से प्रदेश की जनता को खासी उम्मीदें हैं। राजस्थान में शिक्षा, रोजगार, स्वयंसेवी संस्था, खेल, पर्यटन, महिला सश्क्तीकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं आदि से जुड़े लोगों को राहत की खबर की उम्मीद की जा रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस बार इन क्षेत्र के लोगों को विशेष राहत प्रदान कर सकती हैं। कौशल विकास को मजबूत बनाने को लेकर राजस्थान सरकार प्रयास कर रही हैं। साथ ही प्रदेश में नए रोजगार के अवसर भी देने के लिए राज्य सरकार पूरे प्रयत्न कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, वसुंधरा राजे सरकार के साल 2017—18 का राज्य बजट गांव, गरीब एवं किसानों को समर्पित होगा, लेकिन बजट में व्यापारी, नौकरपेशा वर्ग के लोगों के साथ साथ विद्यार्थी वर्ग का भी ख्याल रखा जाएगा। वहीं शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवासीय एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की भी घोषणाएं की जा सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में निवेश के लिए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए निवेश का बेहतर माहौल बनाने की दिशा में कदम उठाए जा सकेंगे।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनकी पूरी टीम बजट की तैयारियों में जुटी थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बजट में गांव, गरीब, किसान एवं समाज के प्रत्येक वगे को ध्यान में रखकर की जाने वाली कई अहम घोषणाओं से प्रदेश के हर क्षेत्र को आगे बढ़ने का सम्बल मिलेगा। बजट में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पिटारे से निकलने वाली घोषणाओं में इन्फ्रास्टक्स्चर डवलपमेंट, शहरी एवं ग्रामीण विकास, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य, आवासीय, शैक्षणिक, व्यवसायिक एवं निवेशकों को आकर्षित करने की योजनाएं शामिल हो सकती है।

इसके साथ ही सीएम राजे के बजट में प्रदेश की महिलाओं, किसानों और व्यापारीयों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं राजस्व बढ़ाने की उम्मीद से बजट में कुछ मदों में टैक्स प्रस्तावों के जरिए टैक्स भी लगाए जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे भी मद हो सकते हैं, जो आमजन के लिए राहत प्रदान करने वाले साबित हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, बजट में तम्बाकू उत्पादों पर लगने वाले टैक्स में इजाफा किया जा सकता है, वहीं होटल में ठहरने जैसे कई सेवाओं में भी सर्विस टैक्स बढ़ाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, दैनिक जरूरतों की कई चीजों के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के दामों में आमजन को राहत प्रदान की जा सकती है। 


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 7714801494863877895
item