जनप्रतिनिधि पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का उत्तरदायित्व : भदेल
अजमेर। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाकर उसको लाभान्वित करने का गुरूत्तर दायित्व क्षेत्र के जनप्रतिन...
https://khabarrn1.blogspot.com/2017/02/blog-post_5.html
अजमेर। सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाकर उसको लाभान्वित करने का गुरूत्तर दायित्व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि का होता है। ये विचार महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने रविवार को मेयो लिंक रोड़ पर विधायक कोष से स्वीकृत विकास कार्यो के शिलान्यास समारोह में कहे।
भदेल ने मेया लिंक रोड़ स्थित नगर निगम के वार्ड संख्या 34 में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के माध्यम से 10 लाख की राशि से बनने वाली रावत टेडर्स के पास वाली गली व शिवा काॅलोनी में सड़क कार्यो का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वारा करों के रूप में दिए गए धन से देश तथा राज्य का विकास करती है। जरूरतमंद व्यक्तियों को राहत उपलब्ध करवाने के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधि का उत्तरदायित्व है कि पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं के द्वारा लाभान्वित करे।
क्षेत्र के विकास के लिए जमीनी स्तर से जुड़कर कार्य करने से विकास की गति कई गुनी हो जाती है। क्षेत्रा की आवश्यकता के अनुसार कार्य किये जाने चाहिए। स्थानीय नागरिकों को सजग होकर अपने जनप्रतिनिधि से क्षेत्र की आवश्यकताओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए। जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुसार प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी योग्यता सिद्ध की है। महिलाओं के विवेक और संकल्प शक्ति के साथ कार्य करने का स्वभाव होता है। सफल व्यक्ति में अपने को काबिल व्यक्तियों से काम लेने की दक्षता होती है। ईमानदारी के साथ किया हुआ फलदायी होता है।
इस अवसर पर नगर निगम की पार्षद संतोष मौर्या, पूर्व पार्षद राजेन्द्र प्रजापति तथा सीमा गोस्वामी, हेमन्त सांखला, कृष्ण सुचेता, अजीतकुमार जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।