पत्रकार काॅलोनी मेें सड़क के दोनों ओर ब्लाॅक के कार्य शुभारंभ

अजमेर । शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने रविवार को कोटड़ा स्थित पत्रकार काॅलोनी में सांसद कोष से सड़कों के दोनो ओर ...

अजमेर । शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने रविवार को कोटड़ा स्थित पत्रकार काॅलोनी में सांसद कोष से सड़कों के दोनो ओर रंग बिरंगे ब्लाॅक लगाने के कार्य का शुभारंभ किया।

देवनानी ने कहिा कि राज्य संभा सांसद भूपेन्द्र यादव के सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से स्वीकृत 15 लाख की राशि से सड़क के दोनों ओर रंग बिरंगे ब्लाॅक लगवाने का कार्य होने से काॅलोनी का रूप निखरेगा। इसी प्रकार अजमेर भी स्मार्ट सिटी सहित चार मुख्य योजनाओं में शामिल होने से स्मार्ट बनेगा। आगामी दो वर्षो में अजमेर का स्वरूप पूरी तरह से बदला नजर आएगा।

पत्रकार काॅलोनी के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है। काॅलोनी में सीसीटीवी कैमरा विधायक कोष के माध्यम से लगवाने के लिए घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में भी विकास कार्यो के लिए सहयोग बरकरार रहेगा।

इस अवसर पर नगर निगम पार्षद महेंद्र जैन मित्तल, ज्ञान सारस्वत, अध्यक्ष अरविन्द यादव, विकास समिति अध्यक्ष सुरेश कासलीवाल, अजयमेरु प्रेस क्लब के महासचिव राजेन्द्र गुजंल, सहित पत्रकार एवं अतुल पाटनी उपस्थित थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 786591117051701234

Watch in Video

Comments

item