राजस्थान में खुद को नंबर 1 बताने वाले चैनल में बदलाव की बयार, हैड साब के इस्तीफे के बाद अब कई पत्रकार भी तैयारी में
https://khabarrn1.blogspot.com/2017/01/several-journalists-following-the-resignation-of-head-in-this-channel.html
जयपुर। आज के दौर में यूं तो हर कोई खबरिया चैनल खुद को नंबर वन बताने में माहिर है, लेकिन जब बात प्रादेशिक चैनलों में राजस्थान को लेकर की जाए तो यहाँ करीब 3-4 चैनलों के बीच ही नंबर वन बनने की हौड़ है। इनमें से ही एक चैनल जो नंबर वन का तमगा हमेशा खुद के ही साथ होने का दावा करता रहता है, उसकी टीम में भारी बदलाव के साथ उथलपुथल होने की खबर है। चर्चा है कि इस टीम के हैड साब ने अब इस चैनल को बाय-बाय बोल दिया है, जिनके साथ उनकी फौज के कई जवान भी उनके पीछे-पीछे निकलने की तैयारी में है।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में खुद को नंबर वन बताने वाले इस खबरिया चैनल के हैड साब अपने अधिकारों के साथ छिड़छाड़ करने की वजह से खफा हो गए हैं और चैनल नेटवर्क को टाटा-बाय-बाय बोल दिया है और अब नया मीडिया घराना तलाश लिया है। हेड साब ने पिछले कुछ सालों में हैड साब ने अपना जलवा ऐसा बना लिया है, जैसे वे किसी सेना का सेनापति बन गए हों।
ऐसे में जाहिर है कि जब किसी सेना का सेनापति किसी दूसरी सेना में जा रहा है तो फिर उसकी सेना के कई जवान भी उनके पीछे-पीछे होंगे ही। तो जब हैड साब किसी दूसरे मीडिया घराने में जा रहे हैं, तो उनके साथ टीम के कई साथी भी इस चैनल को छोड़ दूसरे चैनल को ज्वॉइन करने का मन बना चुके हैं।
हैड साब के इस्तीफे के बीच ही नई खबर आई है कि चैनल में नए हैड की नियुक्ति हो चुकी है और वे बुधवार को ही मामला संभालने के लिए जयपुर आ रहें हैं। वहीं दूसरी ओर, पुराने हैड साब भी आज ही दूसरे चैनल में अपनी ज्वाईनिंग देने के लिए नई दिल्ली जा रहें हैं। बताया जा रहा है कि हैड साब अब अपनी नई पारी जी मीडिया के साथ शुरू करने वाले हैं और उनकी पुरानी टीम के कई साथी भी उनके पीछे-पीछे आने की तैयारी में हैं।
बहरहाल, ऐसे में राजस्थान में नंबर वन होने का दावा करने वाले इस चैनल में इस्तीफों की झड़ी लगने वाली है, जिसके साथ ही इस चैनल में भारी बदलावों का सिलसिला भी चलने वाला है। वैसे इस नज़ारे को देखकर बहुत सी बातें कही जा सकती है, लेकिन फिलहाल कुछ कहा जाना मुनासिब नहीं है। बस इतना जरूर कहा जा सकता है कि, "इब्दिता ए इश्क है रोता है क्या, आगे आगे देखिए होता है क्या।"