मकर संक्रांति पर अजयमेरु प्रेस क्लब में पतंगबाजी
https://khabarrn1.blogspot.com/2017/01/kite-festival-on-makar-sankranti-in-ajaymeru-press-club.html
अजमेर। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को अजयमेरु प्रेस क्लब में पतंगबाजी का आयोजन किया जाएगा। प्रात:10 बजे शुरू होने वाले इस पतंगबाजी समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
क्लब के महासचिव राजेन्द्र गुंजल के अनुसार पतंग महोत्सव के अवसर पर सभी सदस्यों को क्लब की ओर से पतंग व डोर उपलब्ध कराई जाएगी। लगभग तीन घंटे चलने वाले इस पतंगोत्सव पर तिल की लड्डू सहित अन्य पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।
