भदेल ने 82 व्यक्तियों को वितरित किए सहायता राशि के चैक,18 के लिए सहायता की स्वीकृत
अजमेर । महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने शनिवार मकर सक्रांति के अवसर पर 82 व्यक्तियों को आदर्श नगर स्थित मनुहार समारोह स्थल में स...
https://khabarrn1.blogspot.com/2017/01/82-18.html
अजमेर । महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने शनिवार मकर सक्रांति के अवसर पर 82 व्यक्तियों को आदर्श नगर स्थित मनुहार समारोह स्थल में सहायता राशि के चैक तथा वस्त्रा वितरित किए।
महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा वैवेकिक अनुदान कोष से द्वारकेश अक्षम सेवा संस्थान में अध्ययनरत 82 विशिष्ट विद्यार्थियों को एक-एक हजार रूपए की सहायता राशि के चैक वितरित किए गए।
इसके साथ ही जन सहयोग से उनको वस्त्र भी वितरित किए गए। मौके पर उपस्थित 18 ऐसे व्यक्ति जिनको सहायता राशि की आवश्यकता थी। उनके लिए मौके पर ही स्वीकृति जारी की गई। इन 18 व्यक्तियों को भी एक-एक हजार की सहायता राशि एक सप्ताह में उपलब्ध करवायी जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए पौषबड़ा कार्यक्रम भी रखा गया।
भदेल ने कहा कि सरकार और समाज जरूरतमंद व्यक्ति के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी व्यक्तियों को उठाना चाहिए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इनकी पहुंच जरूरतमंद व्यक्ति तक होनी चाहिए।
राजगढ़ भैरव धाम के महाराज चम्पालाल ने कहा कि राज्य सरकार सबको अपना समझकर कार्य कर रही है। महिलाओं एवं बालिकाओं से ही परिवार, समाज एवं देश का अस्तित्व है। इसी कारण महिला को घर की लक्षमी कहा जाता है।
प्रेम प्रकाश आश्रम के नारायण दास ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायता उपलब्घ करवाने का कार्य हमेशा जारी रहना चाहिए।
इस अवसर पर नगर निगम के उप महापौर संपत सांखला, पार्षद रेखा शर्मा, पिंकी गुर्जर, मोहनलाल, दुर्गा प्रसाद, भवानी जैदिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।