अजयमेरु प्रेस क्लब कैरम प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/12/final-of-Ajaymeru-Press-Club-Carrom-championship-on-Saturday.html
अजमेर। अजयमेरु प्रेस क्लब में खेले जा रहे कैरम डबल चैलेंज कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा। प्रेस क्लब के खेल प्रभारी विनीत लोहिया के अनुसार गांधी भवन परिसर स्थित अजयमेरु प्रेस क्लब में शनिवार को सुबह 11 बजे बीएसएनएल की जोड़ी गजेन्द्र सिंह एवं नेमीचंद का मुकाबला मेजबान अजयमेरु प्रेस क्लब की जोड़ी राजकुमार पारीक एवं डॉ. अंकुर मित्तल के साथ कैरम का फाइनल मैच होगा। रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
