देवनानी ने किया पाइप लाइन का शुभारंभ

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को पेयजल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...

अजमेर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को पेयजल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 20 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। हाथीखेड़ा, अजयसर, खरेकड़ी एवं लोहागल में करीब 12 करोड़ रूपए की पेयजल का कार्य शीघ्र पूरा होगा। इन क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार नल से घरों में पानी आएगा।

देवनानी ने आज फाॅयसागर रोड स्थित राज काॅलोनी में पाइपलाइन कार्य का शिलान्यास किया। यहां डेढ़ किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में पेयजल आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए पूरी गम्भीरता से कार्य कर रही है।

देवनानी ने हाथीखेड़ा, अजयसर, खरेकड़ी एवं लोहागल में करीब 12 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली पेयजल परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। प्रो. देवनानी ने लोहागल में सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण की स्वीकृति भी दिलाने की घोषणा की।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि गांवों में लम्बे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। हमने जब चुनाव लड़ा तब ग्रामीणों से वादा किया था कि इस समस्या का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए जलदाय मंत्री से विशेष आग्रह कर परियोजना को स्वीकृति दिलायी गई। परियोजना का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर जयकिशन पारवानी, सीताराम शर्मा, पार्षद कुन्दन वैष्णव सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 308480269774173851

Watch in Video

Comments

item