सांवरलाल जाट को मिली 'लालबत्ती', राज्य किसान आयोग के बने अध्यक्ष

Jaipur, Rajasthan, Rajya Kisan Aayog, Chairman, Sanwar Lal Jat, Farmers Commission, Narendra Modi Cabinet, Vasundhara Raje
जयपुर। पूर्व में वसुंधरा राजे सरकार के जलदाय मंत्री एवं वर्तमान नरेन्द्र मोदी सरकार में केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री रह चुके जाट नेता सांवरलाल जाट को राज्य सरकार ने किसान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जाट की नियुक्ति को लेकर राज्य के कृषि विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के मुताबिक, सांवरलाल जाट की नियुक्ति तीन साल तक के लिए की गई है, जिसके अनुसार वे अक्टूबर 2019 तक इस पद पर रहेंगे।

सांवरलाल जाट इससे पहले 2013 के विधानसभा चुनावों में नसीराबाद से जीते थे। वसुंधरा राजे सरकार में तब उन्हें जलदाय मंत्री बनाया गया था। इसके बाद जाट को मंत्री रहते हुए अजमेर से लोकसभा चुनाव लड़वाया, जाट ने लोकसभा चुनावों में तत्कालीन केंद्रीय संचार व आईटी मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को हराया।

सांसद रहते हुए भी जाट लंबे समय तक राज्य में ही जलदाय मंत्री का पद संभालते रहे, इस पर विवाद भी हुआ, बाद में मोदी कैबिनेट के दूसरे विस्तार में उन्हें केंद्रीय जलसंसाधन राज्य मंत्री बनाया गया। खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें मोदी कैबिनेट से बाहर कर दिया गया। अब राज्य सरकार ने उन्हें किसान आयोग का अध्यक्ष बना दिया।

सांसद होने के कारण जाट इस पद पर वेतन नहीं ले पाएंगे, क्योंकि इससे वे लाभ के पद के दायरे में आ जाएंगे। इसलिए उन्हें मंत्री पद का दर्जा और सुविधाएं भी इस तरह दी जाएंगी कि लाभ के पद के दायरे में नहीं आएं। गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी केबीनेट के गठन में केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद सांवरलाल जाट को पिछले मंत्रिमंडल फेरबदल के वक्त हटा दिया गया था।


Keywords : Jaipur | Rajasthan | Rajya Kisan Aayog | Chairman | Farmers Commission | Narendra Modi Cabinet | Vasundhara Raje | Sanwar Lal Jat
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 5481856212022313093
item