ये लिजिए, एक बार फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel, Patrol Diesel Price, Patrol Price, Diesel Price, पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने महज चार दिन बाद ही आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। मंगलवार को की गई बढ़ोतरी के अनुसार, पेट्रोल के दामों में 0.14 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 0.10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमते मंगलवार की आधी रात से लागू हो गई है।

इस बार पेट्रोल व डीजल के दामों में यह इजाफा राजधानी दिल्ली में डीलर कमीशन को देखते हुए किया गया है। इस फैसले से अब राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की नई कीमत 64.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं कमीशन में वृद्धि से राजधानी में डीजल की नई कीमत 52.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व 30 सितंबर ​को पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव किया गया था। 30 सितंबर को पेट्रोल के दाम 0.28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए थे, जबकि डीजल के दामों में 0.06 पैसे प्रति लीटर की कमी की थी। पेट्रोल में 28 पैसे की बढ़ोतरी किए जाने से वैट मिलाकर दिल्ली में पेट्रोल कीमत 37 पैसे बढ़कर 64.58 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।



Keywords : Petrol Diesel, Patrol Diesel Price, Patrol Price, Diesel Price, पेट्रोल-डीजल, पेट्रोल-डीजल के दाम

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Headlines 1164059301695616777
item