सरकारी विद्यालयों में आज से समय परिवर्तन

Ajmer, Jaipur, Rajasthan, Vasudev Devnani, Govt School. Government Schools Time
अजमेर। राज्य के सरकारी विद्यालयों में शनिवार से शिविरा पंचाग के अनुसार नवीन समय लागू होगा। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि नवीन समय के अंतर्गत एक पारी के विद्यालयों में संस्था प्रधान के लिए विद्यालय समय 9.20 बजे से 3.40 बजे तक रहेगा।

इसी प्रकार शिक्षकों के लिए विद्यालय समय 9.30 बजे से 3.40 बजे तक का रहेगा। विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय 9.35 बजे से 3.40 बजे तक रहेगा।

इसके अलावा दो पारी के विद्यालयों के लिए समय प्रातः 07.30 बजे से 05.30 बजे तक रहेगा। शिविरा पंचाग के अनुसार यह समय परिवर्तन एक अक्टूबर 2016 से 31 मार्च 2017 तक लागू रहेगा।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Headlines 904157298394207885
item