"गांधी नहीं, मेरे आदर्श आजाद, भगत सिह व बिस्मिल हैं"
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/10/Azad-Bhagat-Singh-and-Bismil-are-my-ideal-not-gandhi-says-sadhvi-prachi.html
जबलपुर। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी नेता और विश्व हिंदू परिषद से ताल्लुक रखने वाली साध्वी प्राची ने पाकिस्तानी कलाकारों पर हमला बोला है। साध्वी प्राची ने ये बात ऐसे समय में कही है, जब भारत पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खी चल रही है। साध्वी ने पाक्स्तिानी कलाकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपनी कला को अपने देश में ही दिखाएं।
इसके साथ ही साध्वी ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करने वाले भारतीय कलाकारों पर भी निशाना साधा है। साध्वी ने कहा के अगर पाकिस्तानी कलाकारों के प्रति सलमान, शाहरुख व अमिर खान सहित अन्य को हमदर्दी है तो वे भी पाकिस्तान चले जाएं। हमारे देश का खाकर पाकिस्तान से हमदर्दी नहीं चलेगी।
साध्वी प्राची ने सलमान खान के नरमी वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साध्वी ने कहा कि पाकिस्तान कलाकारों के भारत में आकर कार्यक्रम देने पर कई हिंदूवादी संगठनों को सख्त ऐतराज है, इतना ही नहीं उनके भारत में होने वाले कार्यक्रमों पर भी विरोध जताया जा रहा है। इस पर सलमान खान पाक कलाकारों के समर्थन में सामने आए, जिसका भी विरोध हुआ है।
जबलपुर आई साध्वी प्राची ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि यह बात ठीक है कि पड़ोसी से मिलकर रहना चाहिए, लेकिन यदि पड़ोसी बदमाश हो तो उसे सबक सिखाना भी जरूरी है, क्योंकि लातों के भूत कभी बातों से नहीं मानते हैं।
वहीं उन्होंने महात्मा गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी कभी उनके आदर्श नहीं हो सकते। वे तो गांधी जयंती पर गोडसे को नमन करती हैं, क्योंकि अगर वे गांधी के सीने में गोली नहीं मारते तो आज हिंदुस्तान मक्का-मदीना में नमाज पढ़ रहा होता।
साध्वी ने पाकिस्तान की समस्या का जनक गांधी को बताया। उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या पैदा करने वाले भी वही हैं। जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनवाकर गांधी ने ये समस्या पैदा की थी। इसी समस्या के चलते हजारों सैनिक शहीद हो रहे हैं। गांधी नहीं मेरे आदर्श चंद्र शेखर आजाद, भगत सिह व बिस्मिल हैं।
Keywords : Sadhvi Prachi | Gandhi Jayanti | Mahatma Gandhi | Salman Khan | Shah Rukh Khan | Aamir Khan | Pakistani Artists