फ्रीडम 251 की कंपनी रिंगिंग बेल्स के उत्पाद अब अमेजन इंडिया पर

Freedom 251, Smartphones, Ringing Bells, Amazon India, Noida, Freedom 251 Smartphone
नई दिल्ली। 251 रुपए में स्मार्टफोन देने का दावा करने वाली नोएडा की कंपनी रिंगिंग बेल्स के उत्पाद अब अमेजन इंडिया पर भी उपलब्ध होंगे। रिंगिंग बेल्स ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उसके उत्पाद एक अक्टूबर से अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होंगे।

गौरतलब है कि कंपनी ने 251 रुपए कीमत का दुनिया का सबसे सस्ता फोन फ्रीडम 251 लांच किया था। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेजन पर फ्रीडल एलइडी टीवी, स्मार्टफोन, फीचर फोन और पॉवर बैंक बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

फ्रीडम की एलइडी टीवी में फ्रीडम जुनियर (24 इंच) और फ्रीडम यंग (32 इंच) उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 8,999 रुपये और 19,999 रुपए है। कंपनी की फीचर फोन सीरीज में हिट, किंग और राजा उपलब्ध है, जिनकी कीमत 699 से 1099 रुपये तक है।



Keywords : Freedom 251 | Smartphones | Ringing Bells | Amazon India | Noida | Freedom 251 Smartphone

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Technology 2177838906845378723
item