कन्या भ्रूण हत्या विरोध दिवस पर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

अजमेर। लिंग अनुपात को बनाये रखने के लिए हमें कन्या भ्रूण हत्या को हर हाल में रोकना होगा। अगर जन्म लेने वाली लड़कियों एवं लड़को के इस अनुपात में भारी अंतर आ गया तो आने वाली पीढ़ी खतरे में पड़ जायेगी। इसके लिए हमें अभी जागरूक होकर कदम उठाने होंगे। उक्त उद्दगार अतिरिक्त जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने विजयवर्गीय महिला मंडल की और से कन्या भ्रूण हत्या विरोध दिवस पर निकाली गई रैली को संबोधित करते हुए कहे।

कार्यक्रम संयोजक पुष्पा विजयवर्गीय ने बताया कि आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्कूल की छात्राओं द्वारा कन्या भ्रूण हत्या विरोध दिवस पर निकाली गई इस रैली को जिला कलेक्टर किशोर कुमार, विजयवर्गीय महिला मंडल की प्रदेशाध्यक्ष आभा गांधी, शहर अध्यक्ष अमिता गांधी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई द्रोपदी देवी गर्ल्स स्कूल में समाप्त हुई।

मंडल सचिव शारदा विजय के अनुसार नया बाजार स्थित द्रोपदी देवी सी.से.गर्ल्स स्कूल में कन्या भ्रूण हत्या पर एक परिचर्चा भी आयोजित की गई । जिसमें महिला वक्ताओं ने अपने विचार रखे । परिचर्चा के दौरान आभा गांधी ने कहा कि लड़के की चाहत में कन्याओ की भ्रूण हत्या का हम क़ानूनी अपराध तो कर ही रहे है, लेकिन इससे बड़ा अपराध हम आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए कर रहे है।

लता विजय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज भी लिंग अनुपात में इतना अंतर है तो आने वाले वर्षों में यह बढ़कर भावी पीढ़ी के लिए खतरे वाली स्थिति हो जायेगी। मिथलेश विजयवर्गीय, रेखा शर्मा,नीलम गुप्ता, खुशबु शर्मा, मंजू सांखला सहित अन्य महिलाओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कृष्णा शर्मा, पुष्पा कुमावत, अंजना शर्मा, निशा आसोपा, पूजा, ज्योति शर्मा भी मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन वर्तिका शर्मा ने किया। अंत में शाला प्रधानाचार्य रंजना अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 3558879666691571457

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item