शिक्षक दिवस पर पुरे प्रदेश में होंगे शिक्षक सम्मान समारोह

अजमेर। राज्य सरकार द्वारा आगामी 5 सितम्बर को आयोजित होने वाले शिक्षक दिवस पर पूरे राज्य में सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष पहली...

अजमेर। राज्य सरकार द्वारा आगामी 5 सितम्बर को आयोजित होने वाले शिक्षक दिवस पर पूरे राज्य में सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष पहली बार राज्य सरकार द्वारा प्रदेश, जिला, ब्लाॅक व स्कूल स्तर पर शिक्षकों के सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।

शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी ने बताया कि आगामी 5 सितम्बर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान  समारोह जयपुर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने पहली बार शिक्षक दिवस को व्यापक पैमाने पर आयोजित करने का निर्णय किया है। इस बार 5 सितम्बर को ही सभी 33 जिलों में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होंगे। इसी दिन राज्य के सभी 295 ब्लाॅकों एवं सभी राजकीय विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

देवनानी ने बताया कि इसके लिए बजट भी आंवटित कर दिया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए एक लाख रूपए तथा ब्लाॅक स्तर के लिए 10-10 हजार रूपए प्रति ब्लाॅक बजट दिया जा रहा है। सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 8242473895049817579

Watch in Video

Comments

item