मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने किया पाक पर भारत की ऐतिहासिक विजय के प्रतीक स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/08/cm-vasundhara-raje-innaugrates-several-works-in-ajmer.html
अजमेर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अजमेर के बजरंग गढ़ चैराहे पर पाकिस्तान पर भारत की 1971 की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में स्थापित विजय स्मारक के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही राजे ने नगर निगम, समृद्धि बिल्डर्स और शहीद भगतसिंह नौजवान सभा के सहयोग से करवाए गए जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया और शहीदों की स्मृति को चिरस्थाई बनाये रखने के लिए किए गए इस कार्य की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने पुष्कर रोड पर नौसरघाटी में 6 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित महाराणा प्रताप स्मारक एवं लेजर लाइट एण्ड साउण्ड शो का उद्घाटन भी किया। उन्होंने देश-प्रदेश की आन-बान-शान के प्रतीक महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने यहां आयोजित लेजर शो को भी देखा। लेजर शो में महाराणा प्रताप की जीवन गाथा, तीर्थराज पुष्कर की महिमा, ब्रह्मा व सावित्री माता मंदिर का इतिहास सहित अजमेर के इतिहास से जुड़ी गाथाओं को चिन्हित किया गया।
इस ऐतिहासिक स्थल के शुभारम्भ के अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने मुख्यमंत्री का चुन्दरी ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। लेजर शौ में महाराणा प्रताप के स्वाभीमान, साहस तथा दृढ़ निश्चियी व्यक्तित्व को बहुरंगी प्रकाश विधा से उकेरा गया। हल्दी घाटी में बरसते भील योद्धाओं के तीरों व चेतक की टापों से नौसर घाटी गुंजायमान हो गई। पुष्कर तीर्थ के ब्रह्मा मन्दिर तथा सरोवर की महिमा को भी लेजर शौ में आकर्षक ढ़ंग से प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत, राज्य सभा सांसद भूपेन्द्र सिंह यादव, किशनगढ़ विधायक भागीरथ चैधरी, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, नगर निगम महापौर धमेन्द्र गहलोत, उप महापौर संपत सांखला, पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, तथा नगर सुधार न्यास अजमेर के पूर्व अध्यक्ष धर्मेश जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
Ajmer, Rajasthan, Vasundhara Raje, Independence Day, 15 August, अजमेर, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, स्वतंत्रता दिवस, महाराणा प्रताप स्मारक, लेजर लाइट एण्ड साउण्ड शो