आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद केजरीवाल ने महिला बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार को हटाया

Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party, Sandeep Kumar AAP, Minister for Women and Child Welfare
नई दिल्ली। आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार में महिला बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। केजरीवाल ने आज शाम को ट्वीट कर कहा कि उन्होंने यह कदम संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद उठाया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल को सौंपी गई सीडी और कुछ तस्वीरों में मंत्री संदीप कुमार दो महिलाओं के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे थे। 34 वर्षीय संदीप कुमार सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं। सीडी मिलने पर केजरीवाल ने फौरन उन्हें अपनी कैबिनेट से हटा दिया।

ट्विटर के जरिए जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री केजरीवान ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक जीवन में शुचिता की पक्षधर है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से कैबिनेट से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि संदीप इंडिया अगेंस्ट करप्शन कैंपेन के समय केजरीवाल के संपर्क में आए थे। पेशे से वकील संदीप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार चार बार विधायक रहे जय किशन को 2012 में भारी अंतर से हराया था।

खबरों अनुसार इस सीडी में संदीप कुमार की कुछ तस्‍वीरें और 9 मिनट का वीडियो है। इनमें मंत्री जी दो अलग-अलग महिलाओं के साथ बेहद अापत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। तस्‍वीरों में जो महिला है वो वीडियो में नजर नहीं आ रही।

वहीं वी‍डियो में जो महिला है उसके साथ संदीप कुमार कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। जो आवाज सुनी गई उसके अनुसार संदीप कुमार महिला से कह रहे हैं कि वो दिन में उनसे मिलने ना आए और रात में भी 9 बजे के बाद मिलने आए जिसके लिए महिला ने अपनी सहमति जताई।


Keywords : Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party, Sandeep Kumar AAP, Minister for Women and Child Welfare
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 4317768440307251127

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item