बॉलीवुड के 'कबाली' सुपरस्टार रजनीकांत का ट्वीटर अकाउंट हैक
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/08/Twitter-account-of-superstar-Rajnikanth-has-been-hacked.html
नई दिल्ली। साउथ के साथ साथ बॉलीवुड जगत के सुपरस्टार रजनीकांत के प्रशंसको के लिए एक बुरी खबर है। खबरों के मुताबिक माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बॉलीवुड के 'कबाली' स्टार रजनीकांत का ट्विटर हैंडल हैक हो गया है। मंगलवार देर रात किसी ने उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर ट्वीट करते हुए लिखा ‘रजनीकांत#हिट-टू-किल’। हालांकि बाद में उनके अकाउंट को तुरंत ही रिकवर कर लिया गया।
रजनीकांत का ट्विटर हैक होने की पुष्टि उनकी निर्देशिका बेटी ऐश्वर्या आर धनुष ने की और प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि अकाउंट अब रिकवर कर लिया गया है। उन्होंने लिखा, 'सुपरस्टार रजनी अप्पा का अकाउंट हैक हो गया था। हैंडल को वापस पा लिया गया है। आप सभी का शुक्रिया.... आल इज वेल।'
ट्विटर पर 3.6 मिलियन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग वाले रजनीकांत खुद सिर्फ 23 लोगों को फॉलो करते हैं। इनमें तीन उनके परिवार के सदस्य बेटी ऐश्वर्या और सौंदर्या के अलावा दामादा धनुष भी शामिल हैं। अन्य लोगों में उनके खास मित्र अमिताभ बच्चन के अलावा संगीतकार ए.आर. रहमान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएमओ, आॅल इंडिया रेडियो और कुछ न्यूज चैनल्स शामिल हैं।
‘कबाली’ के हीरो के अकाउंट से इस तरह का ट्वीट होना हैरान करने वाला था क्योंकि रजनीकांत ने पिछले तीन साल में कुल 29 ट्वीट किए हैं। उनके अकाउंट से पिछला ट्वीट फरवरी 2016 में किया गया था।
Rajnikanth | Kabali | Twitter | Rajnikanth Twitter | साउथ सुपरस्टार | बॉलीवुड | रजनीकांत | ट्विटर | कबाली | रजनीकांत#हिट-टू-किल

गौरतलब है कि जिस समय रजनीकांत का अकाउंट हैक था, उनके हैंडल से कमल हासन, आमिर खान, शाहरुख खान और कबाली फिल्म के निर्देशक पा रंजीत को फॉलो किया गया। हालांकि अकाउंट वापस होने के बाद इन सभी सेलिब्रिटी को अनफॉलो कर दिया गया।@superstarrajini appa's account was hacked..handle retrieved. Thank you all :) #AllIsWell— Aishwaryaa.R.Dhanush (@ash_r_dhanush) August 2, 2016