ऋषि कपूर ने ट्वीटर पर अब हॉलीवुड अभिनेत्री किम कर्दाशियां का उड़ाया मजाक
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/08/Rishi-Kapoor-told-Onions-in-a-mesh-bag-to-Kim-Kardashian.html
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने अब हॉलीवुड अभिनेत्री किम कर्दाशियां को अपने निशाने पर लिया है। इस बार उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर किम कर्दाशियां का मजाक उड़ाया है, जिसमें उन्होंने किम कर्दाशियां को 'जाली वाले थैले में प्याज' बताया है। गौरतलब है कि ऋषि कपूर अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं और पिछली बार उन्होंने ट्वीट कर गांधी परिवार पर हमला बोला था।
63 वर्षीय अभिनेता ने 35 वर्षीय हॉलीवुड अभिनेत्री किम कर्दाशियां पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर एक ट्वीट में फोटो शेयर की है, जिसमें एक ओर किम कर्दाशियां हैं और दूसरी ओर एक जालीदार थैने में प्याज रखे हुए हैं। इसके साथ ऋषि कपूर ने केप्शन में लिखा है कि, 'आॅनियंस इन ए मेश मेग' यानि 'जाली वाले थैले में प्याज'।
Rishi Kapoor | Kim Kardashian | Onions in a mesh bag | Twitter | Rishi Kapoor Twitter | ऋषि कपूर | हॉलीवुड अभिनेत्री किम कर्दाशियां | ट्वीटर | जाली वाले थैले में प्याज

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है, जब ऋषि कपूर ने किसी का मजाक बनाया हो। कुछ समय पहले ही उन्होंने ट्विटर पर हिलेरी क्लिंटन का भी मजाक बनाया था, जिसके बाद ट्विटर पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी। इसके बाद हाल ही में उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधा था, जिसके विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके नाम का टॉयलेट बनाकर विरोध जताया था।Onions in a mesh bag! pic.twitter.com/YXCXPJV3iN— Rishi Kapoor (@chintskap) August 7, 2016
Rishi Kapoor | Kim Kardashian | Onions in a mesh bag | Twitter | Rishi Kapoor Twitter | ऋषि कपूर | हॉलीवुड अभिनेत्री किम कर्दाशियां | ट्वीटर | जाली वाले थैले में प्याज