अमरनाथ के लिए रवाना हुआ 311 श्रद्धालुओं का सबसे छोटा जत्था
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/07/smallest-batch-of-311-pilgrims-left-for-amarnath.html
जम्मू। इस साल की अमरनाथ यात्रा का सबसे छोटा जत्था, जिसमें 311 श्रद्धालु शामिल हैं, कड़ी सुरक्षा के बीच आज अमरनाथ के लिए रवाना हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 203 पुरूषों, 73 महिलाओं और 35 साधुओं सहित कुल 311 श्रद्धालु जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से नौ वाहनों के एक काफिले में कश्मीर के पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुए।
अधिकारी ने बताया कि दो जुलाई को यात्रा की शुरूआत के बाद से अमरनाथ के लिए रवाना होने वाला यह सबसे छोटा जत्था था। शुक्रवार को 1,528 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ में पूजा-अर्चना की। इस साल की यात्रा में अब तक 2,11,707 श्रद्धालू अमरनाथ पहुंचकर पूजा-अर्चना कर चुके हैं।
Amarnath Yatra | Jammu | Baltal | Pehalgam | अमरनाथ यात्रा | श्रद्धालुओं का जत्था | कश्मीर | पहलगाम | बालटाल