18 जुलाई से खुलेगा एसजीबी के लिए बीएसई का ऑनलाइन बोली प्लेटफार्म
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/07/online-bidding-platform-of-BSE-for-gold-bond-scheme-to-open-from-18-July.html
नई दिल्ली। सरकारी स्वर्ण बांड योजना (एसजीबी) के लिए बीएसई का ऑनलाइन बोली प्लेटफार्म कारोबारी सदस्यों के 18 जुलाई से खुलेगा। इस प्लेटफार्म के जरिये कारोबारी अपने ग्राहकों के लिए बांड खरीद सकेंगे। यह निवेशकों को निवेश को विविध बनाने का मौका देता है, जिसमें भौतिक रूप से सोना खरीदने की आवश्यकता नहीं होती।
गौरतलब है कि सरकारी स्वर्ण बांड एक सरकारी प्रतिभूति है, जो भौतिक रूप से सोना रखे बिना स्वर्ण में निवेश का विकल्प देता है। सरकार ने 30 अक्टूबर 2015 को इसकी घोषणा की थी। एसजीबी के तहत अब तक तीन किश्तों में करीब 1,322 करोड़ रुपए मूल्य के स्वर्ण बांड जारी किए जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि यह बांड सरकार की ओर से रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं और निवेशक निर्धारित कीमत पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत स्वर्ण बांड पांच ग्राम, 10 ग्राम, 50 ग्राम तथा 100 ग्राम में 5 से 7 साल के लिए लिया जा सकता है। इस पर ब्याज की गणना निवेश के समय धातु के मूल्य के आधार पर की जाती है। योजना के तहत सालाना 500 ग्राम प्रति व्यक्ति निवेश की सीमा तय की गई है। योजना का मकसद भौतिक रूप से सोने की मांग में कमी लाना है।
एक्सचेंज के एक परिपत्र में कहा गया कि, सरकारी स्वर्ण बांड की अगली किश्त की बिक्री सोमवार से शुरू होगी। सरकारी स्वर्ण बांड योजना (एसजीबी) के लिए बीएसई का ऑनलाइन बोली प्लेटफार्म कारोबारी सदस्यों के लिए 18 जुलाई को खुलेगा, जो 22 जुलाई तक जारी रहेगा। इसमे बताया गया कि इसके जरिए कारोबारी अपने ग्राहकों के लिए बांड खरीद सकेंगे।