आपका ये एक क्लिक बताएगा, 100 साल बाद कैसी हो जाएगी हमारी दुनिया
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/07/one-click-will-tell-you-that-how-will-be-our-world-after-100-years.html
दुनिया में आज हर एक पल में कई सारे बदलाव आ रहे हैं और इन बदलावों के चलते प्रकृति में भी बदलाव समय समय पर दिखाई देने लगे हैं। दुनियाभर में हो रहे कई अजीबोगरीब बदलावों को देखकर लोग सोचने लगे हैं कि दुनिया में और कितने बदलाव होंगे और आखिर अगले 100 सालों में हमारी दुनिया कैसी हो जाएगी। आदिकाल में पत्थरों को आपस में रगड़कर आग पैदा करना दुनिया का सबसे पहला आविष्कार माना जाता है। इसके बाद कई आविष्कारों ने मानव जीवन में कई अनोखे बदलाव किए हैं।
आविष्कारों और बदलावों का सिलसिला अब ट्रेन से लेकर हवाई जहाज, मोबाइल फोन, कंप्यूटर और तरह-तरह के आविष्कारों तक पहुंच गया है। और तो और अब इंसान पृथ्वी को पीछे छोड़ मंगल और चांद तक भी पहुंच गया है। ऐसे में ये जानना बेहद ही दिलचस्प हो गया है कि अगले 100 साल बाद हमारी दुनिया कैसी होगी।
इसी दिलचस्पी के चलते वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने Samsung Future Living Report में इस बात की कल्पना की है कि आखिर 100 साल बाद हमारी दुनिया कैसी होगी? इस ग्रुप ने एक वीडियो तैयार किया है, जिसमें ये दिखाने का प्रयास किया गया है कि सुविधाओं के मामले में अगले 100 सालों में हमारी दुनिया कहां पहुंच जाएगी।
वैज्ञानिकों के ग्रुप ने जो वीडियो तैयार किया है, उसके मुताबिक हमारे आसपास की दुनिया में आने वाले 100 सालों में इतने बदलाव आ जाएंगे कि आधुनिक घरों में ज्यादातर काम डिजिटल मशीनों के जरिए कर लिए जाएंगे। ये मशीने आपको बीमार नहीं पड़ने देंगी, किसी भी बीमारी के प्रभावी होने पर ये मशीनें आपको अलर्ट कर देंगी। इसके अतिरिक्त अगर बीमार हो भी गए तो खुद ही आपका इलाज भी करेंगी।
आर्किटेक्चर्स की दुनिया में हो रहे बदलावों को लेकर इस वीडियो में बताया गया है कि, तब इमारतें और कई अधिक लम्बी होंगी और ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि पानी के भीतर भी शहर बसाऐ जा सकेंगे। इन शहरों को इस तरह से डिज़ाइन किया जाएगा कि इंसानों को सांस लेने में कोई समस्या नहीं होगी। सड़कों पर भी निर्भरता कम होंगी और ड्रोन होंगे, जो खुद ड्राइविंग करेंगे।
इसके अतिरिक्त इस वीडियो में और क्या—क्या दिखाया गया है। यह जानने के लिए जाहिर तौर पर आपकी उत्सुकता बढ़ चुकी होगी और आप ये सोचने पर मजबूर हो चुके होंगे कि आखिर अगले 100 सालों में और क्या—क्या बदलाव आने वाले हैं। वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए इस वीडियो में दिखाए गए बदलावों को आप भी देखिए और कल्पना कीजिए कि आखिर कैसी होंगी अगले 100 साल बाद हमारे आसपास की दुनिया।