आईआईएचएमआर ने शुरू किए विभिन्न पाठ्यक्रमों के एमबीए कार्यक्रम

IIHMR, IIHMR University Jaipur, जयपुर, स्वास्थ्य प्रबंधन शोध संस्थान, आईआईएचएमआर, स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट
जयपुर। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने आज एमबीए हॉस्पिटल मैनेजमेंट के 21वें बैच, एमबीए फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट के 8वें बैच तथा रूरल मैनेजमेंट में एमबीए के 5वें बैच का आज शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यूनिसेफ  फील्ड ऑफिस राजस्थान के प्रमुख सेमुअल मावुगांदिज मुख्य अतिथि थे। हैल्थकेयर रिसर्च संगठन आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर के प्रमुख क्षेत्रों में शोध, अकादमिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हैं।

गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी ने अब तक करीब 500 शोध अध्ययन करवाए हैं, जो कि मैनेजमेंट ऑॅफ  हैल्थ सेक्टर पर आधारित हैं। यूनिवर्सिटी के 1800 पूर्व छात्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अस्पतालों तथा हैल्थकेयर संस्थानों का प्रबन्धन संभाल रहे हैं। करीब 10,000 नीति निर्मार्ताओं, हैल्थ एडमिनिस्ट्रेटर्स और मैनेजर्स क्षमता निर्माण के लिए भारत तथा विदेशों में विभिन्न स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। आईआईएचएमआर (एनएफ एचएस) राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे में भी अपनी भागीदारी निभा चुका है।

आईआईएचएमआर अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध एवं संरचना की दृष्टि से  देश की उत्कृष्ट संस्थानों में से एक है। आईआईएचएमआर ने प्रबन्धन शिक्षा तथा अस्पतालों में प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य प्रबन्धन के लिए देश में अपना स्थान सर्वोच्च बनाए रखा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने 'इंस्टीट्यूट ऑफ  एक्सीलेंस' के रूप में एक मानित संस्थान का स्तर प्रदान किया है। यह दर्जा इस संस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र, प्रशिक्षण एवं शोध में दिए गए योगदान के कारण प्रदान किया गया है।

आईआईएचएमआर ने भारत एवं दक्षिणी पूर्वी एशिया क्षेत्र में स्वास्थ्य शोध प्रबन्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संस्थान ने राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं जिला स्तर पर हैल्थकेयर प्रॉफेशनल्स की क्षमता निर्माण प्रबन्धन तथा नेतृत्व, रणनीति प्रबन्धन एवं गुणवत्ता सुनिश्चितता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Education 3125461328076930701

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item