...और फिर, दिल्ली की सड़क पर हवा में यूं लहराने लगा डंपर ट्रक

New Delhi, Sarita Vihar, Dumper Truck, Truck Stucks, truck stuck under over bridge, नई दिल्ली, सरिता विहार, ओवरब्रिज, डंपर ट्रक
नई दिल्ली। जरा सोचिए, कोई ट्रक ​या फिर अन्य कोई चौपहिया भारी वाहन सड़क पर सरपट दौड़ रहा हो और वह किसी ओवरब्रिज या किसी पुलिया के नीचे से गुजर रहा हो, तभी उसका कोई हिस्सा पुलिया या ओवरब्रिज के टकराकर उसमें फंस जाए तो क्या हो। 

नजारा कुछ अजीब सा होगा और सबसे बड़ी परेशानी की बात कि उस ट्रक के पीछे चलने वाले वाहन भी उसकी चपेट में आ सकते हैं, जिससे कई बेकसूर लोगों की जान पर खतरा बन स​कता है। ऐसा ही कुछ आज राजधानी दिल्ली में हुआ, जहां एक डंपर ट्रक एक ओवरब्रिज के नीचे फंस गया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में सरिता विहार के नजदीक एक ओवरब्रिज के नीचे से गुजर रहे एक डंपर ट्रक की ट्रोली का ऊपरी हिस्सा ओवरब्रिज के छोर से टकरा गया और उसमें फंस गया। इसके बाद ट्रक का आगे का हिस्सा अचानक से ऊपर की ओर हवा में लहराने लग गया। हालांकि गनीमत रही कि ट्रक के पीछे आने वाले वाहन ज्यादा तेज रफ्तार में नहीं आ रहे थे, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Headlines 7436142822246301401
item