गुजरात : जलापूर्ति विभाग के गोदाम में क्लोरीन गैस लीक, 22 लोग बीमार, 250 से अधिक परिवारों ने छोड़ा घर
https://khabarrn1.blogspot.com/2016/07/chlorine-gas-leak-at-warehouse-of-water-supplye-dartment-in-gujarat.html
अहमदाबाद। गुजरात के खेडा जिले में नडियाड शहर के जलापूर्ति विभाग के गोदाम में आज अचानक से क्लोरीन गैस लीकेज हो गई। इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके चलते कम से कम 22 लोगों के बीमार होने की खबर है। वहीं लगभग 250 से अधिक परिवारों के लोगों का घर छोड़कर भागना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, नडियाड शहर के प्रगतिनगर इलाके में पानी की एक टंकी के साथ बने स्टोर में पानी की सफाई के लिए रखे गये क्लोरीन के टैंकर से गैस लीक हो गई। इसके कारण 22 लोग बीमार हो गए, जिन्हें इलाज के लिए असपताल मेें भर्ती कराया गया है।
गैस लीकेज को नियंत्रित करने के लिए 14 से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों की मदद से प्रशासन लोगों को लीकेज नियंत्रित होने तक आसपास के इलाके से दूर चले जाने की ताकीद कर रहा है।
खेडा के कलक्टर कुलदीप आर्य ने बताया कि इस हादसे में बीमार हुए लोगों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है और इनमें से अधिक उम्र के कुछ लोगों को आॅक्सीजन दिया गया है। आर्य ने बताया कि लीकेज एक दो घंटे में नियंत्रित हो जाएगा।