(वीडियो में देखें) जर्मनी के म्यूनिख में एक शॉपिंग सेंटर में अंधाधुंध गोलीबारी
पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने उस शॉपिंग सेंटर को खाली कराकर आस-पास के इलाके को घेर लिया है। प्रवक्ता के अनुसार, गोलीबारी करने वाले लोगों की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। म्यूनिख पुलिस ने ट्विटर पर लोगों से उस इलाके में न जाने की अपील की है। म्यूनिख ओलंपिया शॉपिंग सेंटर के अधिकारी ने इस बाबत कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बस कहा, 'हम यहां समस्या का सामना कर रहे हैं।'
एक हथियारबंद हमलावर ने फायरिंग की है, जिसके बाद मॉल में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शॉपिंग सेंटर को चारों तरफ से घेर लिया है। शॉपिंग मॉल को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। पुलिस ने अभी तक 1 शख्स की मौत होने और 10 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
— Old Holborn ✘ (@Holbornlolz) July 22, 2016
Firing | Munich | Firing in Munich | Olympia Mall | Germany | Firing in Shopping Center