सिंगापुर रोबोटिक्स कॉम्पिटिशन में अपने मॉडल्स प्रस्तुत कर रहे शहर के नौनिहाल

जयपुर। सिंगापुर में होने वाले सातवें वार्षिक रोबोटिक्स कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए दो दिन पहले रवाना हुए शहर के चौदह नौनिहाल सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एन्ड डिजाइन की ओर से आयोजित हो रही प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने रोबोटिक मॉडल प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रतियोगिता में भारत के साथ साथ चीन, जापान, कोरिया, श्रीलंका, मालदीव सहित अनेक देशों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

गौरतलब है कि, दो दिन पहले इन विद्यार्थियों को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदा करते हुए लॉग इन माई ट्रिप के निदेशक डॉ प्रवीण जोशी ने कहा कि विदेश जाने वाले इन बच्चों में से ही कल कोई नया कलाम निकलेगा।

जोशी ने अपनी टीम के साथ सभी प्रतिभागियों की शुभकामनायें दी।  इस अवसर पर अंजू जोशी, देवेश शर्मा ,गुल भाटिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 3657276117769765797
item