टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने किया 6 विकेट से पाक फतह

Virat Kohli, India Pakistan, MS Dhoni, Yuvaj SIngh, T20 World Cup, कोलकाता, टी-20 वर्ल्ड कप, भारत बनाम पाकिस्तान, विराट कोहली, युवराज सिंह
कोलकाता। टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में आज भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को 6 विकेट से मात देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक कोई मैच नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 118 रन के जवाब में 119 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही, लेकिन विराट कोहली और युवराज सिंह की लाजवाब साझेदारी में भारत ने टीम का हौसला बने रखने में मदद की।

विराट कोहली (37 बॉल में नॉट आउट 55 रन) की बेजोड़ बैटिंग की बदौलत भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में 119 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चिरपरिचित अंदाज में सिक्स और फिर नेक्स्ट बॉल पर सिंगल लेकर टीम को 119 रन तक पहुंचा दिया। लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम को 84 के कुल स्कोर पर चौथा झटका लगा जब युवराज सिंह (24) वहाब रियाज की गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने महज 23 रनों पर ही तीन झटके लगने के बाद विराट कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 7.2 ओवरों में 61 रनों की साझेदारी की।

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को तीसरे ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा जब रोहित शर्मा 10 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद आमिर की गेंद पर शोएब मलिक को कैच थमा बैठे. रोहित के आउट होने के बाद स्कोरबोर्ड में महज नौ रन ही जुड़े थे कि मोहम्मद समी ने लगातार गेंदों पर शिखर धवन (6) और सुरेश रैना (0) को आउट कर टीम इंडिया को बैकफुट पर ला दिया।

Virat Kohli India Pakistan MS Dhoni Yuvaj SIngh T20 World Cup


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Sports 5448891687187119009
item