राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

अजमेर। राजस्थान दिवस के अवसर पर जवाहर रंगमंच में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्...

अजमेर। राजस्थान दिवस के अवसर पर जवाहर रंगमंच में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना, जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि मलिक, नगर निगम आयुक्त प्रियव्रत पण्ड्या ने दीप प्रज्जवलन किया।

अन्तर्राष्ट्रीय नगाड़ा वादक नाथुलाल सोलंकी द्वारा पारम्परिक नगाड़ा वादन के साथ सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। राजस्थान की परम्परागत कला के प्रस्तुतिकरण में पादरला, पाली की गंगा देवी ने तेरह ताली नृत्य, शंखवास नागौर के श्रवण कुमार ने मश्क वादन, किशनगढ़ के वीरेन्द्र सिंह गौड़ ने चरी नृत्य, पादरला अजमेर की पूजा कुमारी ने भवाई नृत्य तथा पुष्कर की कल्याणनाथ पार्टी ने कालबेलिया नृत्य द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेर कर सबकों मंत्रामुग्ध कर दिया।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़गंज की बालिकाओं ने केसरिया बालम पधारों म्हारे देस, राजकीय सावित्रि बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने धरती धोरा री, संस्कार उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने म्हारा छैल भंवर का अलगोजा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्याालय क्रिशयनगंज की छात्राओं ने नाचे गोरी चंग रसिया पर नृत्य प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की फाॅयसागर की छात्राओं द्वारा मत पिओ म्हारा छैल तम्बाकू के द्वारा नशा मुक्ति का संदेश दिया। मरूधरा में बालिकाओं द्वारा घुमाए जाने वाले गुडले पर आधारित ईस्ट पोइंट उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रस्तुति गुडलो घुमेला जी ने ग्राम्य संस्कृति को जीवंत कर दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त कमलराम मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर  किशोर कुमार, राधेश्याम मीना, समेत कई अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 3702350025793761907

Watch in Video

Comments

item