पाकिस्तान में किशोरी को परीक्षा देने से रोका तो कर ली आत्महत्या

Suicide, suicide in Pakistan, Sakiba Kakar, कराची, पाकिस्तान, आत्महत्या, सकीबा काकर
कराची। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम में एक 17 साल की लड़की को परीक्षा देने से रोकना उस वक्त भरी पर गया जब उसने इससे दुखी होकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, इस लड़की ने कॉलेज की प्राचार्य पर उसका परीक्षा का फॉर्म बोर्ड में भेजने से इनकार करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली।

लड़की ने महिला शिक्षकों की कमी के कारण अपने कॉलेज में कक्षाएं निलंबित किए जाने को लेकर विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। मुस्लिम बाग इलाके में स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में इंटरमीडियट की दूसरी कक्षा की छात्रा सकीबा काकर ने प्राचार्य द्वारा उसका परीक्षा फॉर्म इंटरमीडियेट शिक्षा बोर्ड के पास भेजने से इनकार करने के बाद शुक्रवार को विषली दवाइयां खा ली थीं।

बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री सनाउल्ला जेहरी ने घटना की जांच का आदेश दिया है। सकीबा के परिवार ने कहा कि सकीबा और 12 दूसरी लड़कियों को जून 2015 में अपने संस्थान में कक्षाएं बहाल करने की मांग को लेकर क्वेटा प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन करने के लिए गर्वनमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मुस्लिम बाग की प्राचार्य आबिदा गौस ने उनके इंटरमीडियट की फाइनल परीक्षा में बैठने से रोक दिया।

लड़कियों ने कहा कि प्राचार्य ने ‘स्कूल में महिला शिक्षक ना होने’ के कारण कक्षाएं रद्द कर दी थीं। लड़कियों ने दावा किया कि करीब 100 लड़कियां केवल इस वजह से शिक्षा हासिल नहीं कर पा रहीं, क्योंकि प्राचार्य ने कॉलेज से सभी पुरूष शिक्षकों को हटा दिया, जो वहां कई साल से काम कर रहे थे।

सकीबा के भाई अजीजुल्ला ने कहा कि लड़कियों ने प्राचार्य से प्रदर्शन के लिए माफी भी मांगी। इसके बावजूद उन्हें फाइनल परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया और उसकी बहन इससे बहुत दुखी थी। मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

वायरल वीडियो : आखिर क्यों छीना मिशेल ने बराक ओबामा के हाथ से मोबाइल

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को भले ही दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स माना जाता हो, लेकिन जब बात किसी भी पुरूष की पत्नी की हो तो वहां किसी का जोर नहीं चलता। ऐसे में बराक ओबामा का भी अपनी पत्नी मिशे...

(वीडियो में देखें) जर्मनी के म्यूनिख में एक शॉपिंग सेंटर में अंधाधुंध गोलीबारी

म्यूनिख। जर्मनी के म्यूनिख़ शहर में स्थित एक शॉपिंग सेंटर में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है, वहीं कई लोग इस हमले में बुरी त...

आपका ये एक क्लिक बताएगा, 100 साल बाद कैसी हो जाएगी हमारी दुनिया

दुनिया में आज हर एक पल में कई सारे बदलाव आ रहे हैं और इन बदलावों के चलते प्रकृति में भी बदलाव समय समय पर दिखाई देने लगे हैं। दुनियाभर में हो रहे कई अजीबोगरीब बदलावों को देखकर लोग सोचने लगे हैं कि द...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item