यू-ट्यब पर कोल्ड्प्ले के 'हिम फॉर द वीकेंड' वीडियो ने किया 5 करोड़ का आंकड़ा पार

Hymn For The Weekend, Coldplay, Sonam Kapoor, Coldplay Video, beyonce knowles, कोल्डप्ले, हिम फॉर द वीकेंड, बेयोंस नोवेल्स, सोनम कपूर
नई दिल्ली। भारत के विभिन्न रंग दर्शाने वाले रॉकबैंड कोल्डप्ले के नए वीडियो 'हिम फॉर द वीकेंड', जिसे लेकर भारत में कुछ हिन्दू संगठनों ने विरोध किया था और वीडियो को लेकर सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर आलोचनाएं सामने आई थी। कोल्डप्ले के इस वीडियो 'हिम फॉर द वीकेंड' ने वीडियो शेयरिंग साइट यू-ट्यूब पर 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

यू-ट्यूब पर इस वीडियो का आलम ये है कि सिर्फ सत्रह दिनों में ही इस वीडियो को 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 29 जनवरी को यू-ट्यूब पर कोल्ड़प्ले ऑफिशियल अकाउंट से अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक कुल 5 करोड़, 37 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

गौरतलब है कि इस वीडियो में भारत की विभिन्न संस्कृतियां दिखाई देने के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी दिखाई देती है। हालांकि इस वीडियो में सोनम की मौजूदगी कुछ सैकंड की ही है, जिसे वीडियो के आखिर में देखा जा सकता है। उसके लिए भी आपको नजर गड़ाकर वीडियो देखना पड़ेगा। वहीं अमेरिका की इंटरनेशनल पॉप स्टार बेयोंस नोवेल्स पूरे वीडियो में जरूर दिखाई देती हैं।

वीडियो में भारत की विभिन्न संस्कृतियों के साथ ही विभिन्न रंग भी देखने को मिलते हैं। वीडियो की शुरुआत किसी मंदिर में हो रही आरती के साथ होती है। इसके बाद मुख्य कलाकार क्रिस मार्टिन टैक्सी में और फिर मुंबई की गलियों से गाते हुए निकलते हैं। यहां लोग उन पर रंग बिखेरते हैं और वो इसका आनंद भी उठाते हैं।

इसके बाद यहां भारत के रहन-सहन, ऐतिहासिक इमारतों, होली के त्योहार और ट्रेडिशनल बायोस्कोप पर फोकस किया गया है। अमेरिकी सिंगर बियोंसे को भी रानी नाम के किरदार में दिखाया गया है, जो कि पूरे वीडियो में भारतीय परिधान में दिखाई देती है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 8246651971973075886
item