महिलाएं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिये अग्रणीय रहे : भदेल

Anita Bhadel, Ajmer, अजमेर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल
अजमेर। महिला अधिकारिता विभाग अजमेर द्वारा भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के फूटवेयर एण्ड डवलेपमेन्ट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) जोधपुर (राज.) के माध्यम से 15 महिलाओं को चमड़े से बने उत्पाद यथा जूते एवं चप्पल बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल द्वारा आदर्श डिग्री काॅलेज परिसर अजमेर में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए अवगत करवाया गया कि प्रधानमंत्री द्वारा कौशल विकास को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है हम सभी को इस कार्यक्रम का उत्सापूर्वक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को कहा कि राज्य सरकार एवं विभाग ने काफी प्रयास कर फूटवेयर एण्ड डवलेपमेन्ट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) जोधपुर (राज.) के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम अजमेर में आयोजित करवाया है, अजमेर में इस व्यवसाय से जुडे लगभग 50 हजार से अधिक व्यक्ति एवं महिलाएं शामिल है। अतः इस बात को ध्यान में रखते हुए उक्त संस्था को अजमेर में बुलाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 19 फरवरी से 7 मार्च  तक संचालित रहेगा। जो कि प्रशिक्षण स्थल पर प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक संचालित रहेगा।

उन्होंने कहा कि उक्त संस्था द्वारा उच्च तकनीकी के आधार पर प्रशिक्ष्ज्ञण कार्यक्रम आयोजित करवाती है, आज के युग में कई कम्पनियां इस कार्य में संलग्न है अतः हमें बिना किसी शंका एवं सोच के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ्ज्ञ प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रति महिला 20 हजार रूपए की दर से उक्त संस्थान को भुगतान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 हजार रूपए प्रति संभागी के अनुसार नियत की गयी है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमहापौर नगर निगम सम्पत सांखला ने कहा कि सभी को इस अवसर का पूर्ण सदुपयोग करना चाहिए ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सार्थकता राज्य सरकार एवं विभाग की भावना के अनुरूप सिद्ध हो सके। कार्यक्रम अधिकारी महिला अधिकारिता विभाग नितेश यादव ने कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि कान्ता महिला स्वयं सहायता समूह की 15 महिलाए उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम से लाभान्वित होगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्थान के प्रतिनिधि संजीव आहुजा ने एक डेमो प्रस्तुत किया एवं कहा कि संस्था द्वारा उच्च कोटी युक्त तकनीकी आधार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते है। अतः महिलाओं को इन प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्ण समय एवं रूचि लेनी चाहिए।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 2582262641607544008

Watch in Video

Comments

item