शिक्षकों के लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला 22 से 26 तक

अजमेर। वर्तमान में राजस्थान, सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्युओं के मामले में देश में 5वें पायदान पर है। सरकार द्वारा राज्य में सड़क दुर्घट...

अजमेर। वर्तमान में राजस्थान, सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्युओं के मामले में देश में 5वें पायदान पर है। सरकार द्वारा राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों का जीवन बचाने के लिए भरपूर प्रयास किये जा रहे हैं। विगत वर्ष से शिक्षा विभाग ने भी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कक्षा 6 से 10 तक के पाठ्यक्रम में इस विषय को सम्मिलित किया है और इस वर्ष से परीक्षा में इस विषय पर आधारित प्रशनो को शामिल कर लिया गया है।

इसी कड़ी में राज्य स्तर के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को “सड़क सुरक्षा” विषय में पारंगत करने के लिए लिए लगातार कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। पूर्वे में एक पांच दिवसीय आवासीय कार्यशाला दिनांक 15 से 19 फरवरी 2016 के मध्य भी संचालित की जा चुकी है जिसमें जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के शिक्षकों को शामिल किया गया था |

यह कार्यशालाएं सेंटर फॉर रोड सेफ्टी, सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय, जोधपुर के द्वारा परिवहन विभाग, राजस्थान के सहयोग से शिक्षा विभाग, राजस्थान के सयुंक्त तत्वाधान में ऑटोमेटेड चालक प्रशिक्षण, परीक्षण   एवं कौशल संस्थान, माखुपुरा, अजमेर में आयोजित की जा रहीं हैं। सेंटर फॉर रोड सेफ्टी की सेंटर कोऑर्डिनेटर प्रेरणा सिंह ने बताया इस बार कार्यशाला दिनांक 22 से 26 फरवरी तक आयोजित की जा रही है जिसमें जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के शिक्षक भाग ले रहें हैं।

उन्होंने सूचना दी कि कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों के द्वारा सड़क दुर्घटना के सामान्य कारण, सड़क उपयोगकर्ता के व्यवहार, सड़क सुरक्षा की भाषा जैसे चिन्ह, सिग्नल और मार्किंग, सड़क बनाने की अभियांत्रिकी, वाहनों की सुरक्षित तकनीक, चालक लाइसेंस प्रणाली एवं प्रक्रिया, लेन ड्राइविंग, सुरक्षित वाहन चालन, सुरक्षा के संसाधन जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट, एयर बेग तथा घायलों को सही रूप से प्राथमिक सहायता देने आदि बिन्दुओं पर सैद्धांतिक और प्रायोगिक चर्चा की जा रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस समापन सत्र में दिनांक 26 फरवरी को प्रातः 10:15 श्री बाबूलाल वर्मा, राज्य मंत्री, परिवहन विभाग, राजस्थान, विनोद कुमार, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, अजमेर एवं वीरेंद्र सिंह राठौर, जिला परिवहन अधिकारी (सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ), परिवहन विभाग भी शिरकत करेंगे।        

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 2556446631809171472

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item