अब USA में भी सामने आया कोल्डप्ले के 'हिम फॉर द वीकेंड' पर विवाद

Coldplay, Coldplay Video, beyonce knowles, Hymn For The Weekend, कोल्डप्ले, हिम फॉर द वीकेंड, राजन जेड, बेयोंस नोवेल्स, सोनम कपूर
नई दिल्ली। हाल ही में रिलीज किया गया रॉकबैंड कोल्डप्ले का नया वीडियो 'हिम फॉर द वीकेंड', जिसमे भारत के विभिन्न रंग दिखाई देते हैं, इन दिनों यू-ट्यूब पर खूब छाया हुआ है। वहीं इस वीडियो को लेकर सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर आलोचनाएं सामने आ रही है और कई लोगों ने ट्वीट कर बियॉन्से व सोनम कपूर की आलोचना की है। उनका कहना है कि बेयॉन्से और कोल्डप्ले ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को बेचकर पैसे कमाने की कोशिश की है।

वहीं यूएसए के नेवादा में यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ़ हिन्दुइज्म के अध्यक्ष राजन जेड ने भी इस वीडियो की निंदा करते हुए आज एक बयान में कहा कि इस वीडियो में बिना कोई संबंध होने के अनावश्यक रूप से पवित्र हिंदू अवधारणाओं और प्रतीकों को दर्शाया गया है।

यू-ट्यूब पर इस वीडियो का आलम ये है कि सिर्फ दो दिनों में ही इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 29 जनवरी को यू-ट्यूब पर कोल्ड़प्ले ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक कुल 1 करोड़, 38 लाख, 51 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।



इस वीडियो में भारत की विभिन्न संस्कृतियां दिखाई देने के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी दिखाई देती है। हालांकि इस वीडियो में सोनम की मौजूदगी कुछ सैकंड की ही है, जिसे वीडियो के आखिर में देखा जा सकता है। उसके लिए भी आपको नजर गड़ाकर वीडियो देखना पड़ेगा। वहीं अमेरिका की इंटरनेशनल पॉप स्टार बेयोंस नोवेल्स पूरे वीडियो में जरूर दिखाई देती हैं।

वीडियो में भारत की विभिन्न संस्कृतियों के साथ ही विभिन्न रंग भी देखने को मिलते हैं। वीडियो की शुरुआत किसी मंदिर में हो रही आरती के साथ होती है। इसके बाद मुख्य कलाकार क्रिस मार्टिन टैक्सी में और फिर मुंबई की गलियों से गाते हुए निकलते हैं। यहां लोग उन पर रंग बिखेरते हैं और वो इसका आनंद भी उठाते हैं।

इसके बाद यहां भारत के रहन-सहन, ऐतिहासिक इमारतों, होली के त्योहार और ट्रेडिशनल बायोस्कोप पर फोकस किया गया है। अमेरिकी सिंगर बियोंसे को भी रानी नाम के किरदार में दिखाया गया है, जो कि पूरे वीडियो में भारतीय परिधान में दिखाई देती है।

First Published on Sunday, January 31, 2016 at 11:08 PM

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Hollywood 2708319020520327298
item