अगले साल हो सकता है मोदी कैबिनेट में बदलाव

Narendra Modi, PM Modi, Prime Minister India, Narendra Modi Cabinet, मोदी कैबिनेट में बदलाव
नई दिल्ली। हाल ही में बिहार में हुए विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने के बाद छवि सुधारने और परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब अपनी कैबिनेट में बदलाव करना चाहते हैं। लेकिन मंत्रियों को बदलने के लिए उनके पास सही लोग नहीं मिल रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य और मोदी के करीबी के अनुसार अगले साल की शुरुआत में कुछ बदलाव हो सकते हैं, लेकिन उनके सामने ऐसे उम्मीदवार नहीं हैं, जिनको पुराने मंत्रियों की जगह पर लाया जा सके।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पार्टी की छवि को एक बार फिर से सुधारने का दबाव बना हुआ है। गौरतलब है कि करीब डेढ़ साल पहले मोदी नई नौकरियों और विकास का वादा करके सत्ता में आए थे, लेकिन अब वे वादे धूमिल होते नजर आ रहे हैं और बेरोजगारों को कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

वहीं दूसरी ओर, ग्रामीण इलाकों में भी हालात कुछ विशेष बेहतर नहीं हो पाए हैं और किसानों की आत्महत्या की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

जेटली बन सकते हैं रक्षा मंत्री

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में वित्त मंत्रालय संभाल रहे अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा जा सकता है, लेकिन जेटली की जगह लेने और वित्त मंत्रालय का जिम्मा संभालने वाला कोई सही व्यक्ति फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 4815012215573997790

Watch in Video

Comments

item