केस दर्ज कराकर हमें डराने की कोशिश नहीं करें जेटली : अरविन्द केजरीवाल

Arvind Kejriwal, Delhi CM arvind kejriwal, Delhi Chief Minister, Aam Aadmi Party, Finance Minister Arun Jaitley, DDCA case, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डीडीसीए, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो एवं देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीडीसीए में कथित घोटाले को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कराकर अरुण जेटली उन्‍हें डराने की कोशिश न करें। क्योंकि, केस दर्ज करने के बावजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रखी जाएगी।

डीडीसीए मामले में अपना नाम घसीटे जाने पर जेटली ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल समेत आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया। केजरीवाल ने इसके बाद ट्वीट कर उन पर निशाना साधा। अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद केजरीवाल ने कहा कि अरुण जेटली को हमें डराने का प्रयास नहीं करना चाहिए, भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। 
केजरीवाल ने कहा कि जेटली को दिल्ली सरकार के जांच आयोग के साथ सहयोग करना चाहिए और अपनी बेगुनाही साबित करनी चाहिए। जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ दीवानी और फौजदारी मानहानि के मामले दर्ज कराए और क्षतिपूर्ति के तौर पर दस करोड़ रूपये की मांग की। अपराध सिद्ध होने पर इन अपराधों में दो साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है।

सीबीआई द्वारा मुख्यमंत्री सचिवालय में उनके प्रधान सचिव के खिलाफ की गई छापेमारी के एक हफ्ते बाद मंत्री ने कानूनी रास्ता अख्तियार किया और कहा कि आप नेताओं के ‘दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक’ अभियान से उन्हें काफी क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। छापे के बाद आप नेताओं ने डीडीसीए में जेटली द्वारा गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे।

दोनों याचिकाओं में जिन अन्य लोगों को नामित किया गया है, उनमें कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्ढा और दीपक बाजपेयी शामिल हैं।

गौरतलब है कि केजरीवाल और जेटली की ताजा खींचतान 15 दिसंबर को शुरू हुई है। उस दिन सीबीआई ने केजरीवाल के सेक्रेटरी के घर-दफ्तर पर छापामारी की थी। इसके बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने उनके दफ्तर पर छापा मारा और वे फाइलें ढूंढी जो अरुण जेटली को फंसा सकती हैं।

केजरीवाल का कहना है कि इन फाइलों में अरुण जेटली के डेल्‍ही डिस्ट्रिक्‍ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) रहते हुई धांधली से जुड़ी जांच में सामने आई बातें दर्ज हैं।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 7995485659261372976
item