कांजी हाउस में गायों की मौत पर निगम अधिकारियों किया मुंह काला

Ajmer Nagar Nigam, Cow Death, अजमेर नगर निगम, पंचशील, कांजी हाउस,
अजमेर। नगर निगम के पंचशील स्थित कांजी हाउस में गायों की दशा बिगड़ी हुई है। गायों की सुध नहीं लेने से गायों की मौत के मामलेे से गुरूवार को कांजी हाउस में बखेडा खडा हो गया। गायों की मौत व दुर्दशा से भडके विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने निगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा और राजस्व अधिकारी भगवान बच्चानी का मुंह तक काला कर दिया। कांजी हाउस में बंधी गायों को ताला तोडकर गायों का आजाद कर दिया। इस दौरान विहिप व पुलिस के बीच भी आपस में झडप हुई। कांजीहाउस में बवाल होंने के बाद मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने जायजा लिया और जांच कमेटी गठित की है।

जानकारी के मुताबिक कांजी हाउस में गायों व बछडों की मौत की जानकारी मिलते ही विश्व हिन्दू परिषद के महानगर मंत्री शशि प्रकाश इंदोरिया व बजरंग दल के संयोजक लेखराज सिंह राठौड सहित कई पदाधिकारी पहुंचे। इंदौरिया एवं राठौड ने बताया कि कांजी हाउस में करीब दस गाए व बछडे मरे हुए पडे थे और कई गायें बीमारी व भूख से तड़प रही हैं।

गायों की बिगड़ी दशा की सुध न तो नगर निगम प्रशासन  ले रहा है और न ही कांजी हाउस ठेकेदार। कांजी हाउस में गायों की मौत होने व चारे पानी की कमी से भूख व बीमारी से तड़पती गायों की हालत देख उनका दिल पसीज गया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया और निगम अधिकारियों को मौके बुलाया। जैसे ही निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा और राजस्व अधिकारी भगवान बच्चानी मौके पर पहुंचे तो गायों की मौत व बिगडी हालत बयां की और गुबार निकाला।

विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि निगम प्रशासन व ठेकेदार की लापरवाही के कारण गाय व बछडों की मौत हुई। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारिी तथा ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हंगामा जारी रहा।

इसी दरम्यान एक पदाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के  के मुंह पर कालिख पोत दी। जिससे मामला और भडक गया। निगम के अधिकारी व ठेकदार कालिख पोतने वाले कांजी हाउस में हंगामा कर गौवेश को बाहर निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड गए तो विहिप पदाधिकारी निगम अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ गौहत्या व चारा घोटाला के मामले  का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

दोनों पक्षों की बहस के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को अपनी-अपनी तरफ से शिकायत दी। इस दौरान कैलाश भाटी, राजू गुर्जर, शक्ति जैन, रूचित कच्छावा, देवेन्द्र जादम, ललित शर्मा व पंडित किशन  तथा सहित कई मौजूद रहे। वही शिवसेना के प्रदेश सचिव मुन्नालाल शर्मा ने गायों पर अत्याचार करने वालों  के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी।

मृत गौवंश की आंखे नौच रहे थे कौवे: विहिप के महानगर मंत्री शशिप्रकाश इंदौरिया ने बताया कि कांजी हाउस में मृत गायों बछडों की आंखों को कौवे नौच रहें थे।  देखभाल नहीं होने से गौवंश की मौत हो गई और कई गायें बीमारी से ग्रसित हैं। बीमार गायों के शरीर में कीड़े भी पड़ गए हैं। चारा-पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गायों की हालत खराब है।

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना है कि निगम प्रशासन गायों की देखरेख पर लापरवाही बरत रहा है, जिससे गायों की मौत हुई। गायों के इलाज की भी कोई सुविधा नहीं है। गौवंश के चारा व  पानी की कोई व्यवस्था नहींं है।

मेयर ने गठित की कमेठी: कांजी हाउस में विहिप व बजरंग दल के हंगामे व स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर कालिख पोतने की घटना के बाद नगर निगम मेयर धर्मेन्द्र गहलोत कांजीहाउस पहुंचे और घटना का जायजा लिया।  गहलोत ने निगम के आयुक्त विकास गजेन्द्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कमेटी गठित की और तीन दिन के भीतर जांच रिर्पोट पेश करने के निर्देश दिए।

मुंह काला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अखिल भारतीय सफाई यूनियन कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन देकर कांजीहाउस में स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा का मुंह काला करने वालों व अभ्रद व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। यूनियन के अध्यक्ष सत्यनारायण लखन के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में चेतावनी दी कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो शहर की सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी।

गौरक्षा विभाग भी भडका

विश्व हिन्दू परिषद के गौरक्षा विभाग के महानगर मंत्री गोविंद जादम ने पंचशील स्थित कांजी हाउस में गायों की मौत होने व भूख, प्यास के कारण बीमार हुई गायों की सुध नहीं लेने पर आक्रोश जाहिर किया। महानगर मंत्री जादम ने निगम प्रशासन को आड़े हाथों लिया और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 8998664369312211370
item